ब्रेकिंग
बरेली: नीली बत्ती वाली फर्जी महिला IAS का करोड़ों का जॉब स्कैम, फर्जी ज्वाइनिंग लेटर देकर करते थे ठग... IIT में अच्छी रैंक के बाद भी चुना शतरंज: सड़कों पर गुजारी रातें, अब 30 देशों में सिखा रहे हैं चेस; प... गोविंदा-सुनीता के 40 साल पुराने रिश्ते में सुलह: फैमिली कोर्ट पहुंचीं पत्नी सुनीता आहूजा, तलाक की या... केन्या में भीषण हेलिकॉप्टर क्रैश: इक्वाडोर के खुफिया प्रमुख और 5 अमेरिकी नागरिकों सहित सभी 7 लोगों क... माइक्रोफाइनेंस सेक्टर में बड़ा बदलाव: कुल पोर्टफोलियो और कर्जदार घटे, औसत लोन साइज 19% बढ़ा भारत में Starlink की नई छलांग: Gen 2 सैटेलाइट कॉन्स्टेलेशन और D2D सर्विस के लिए नया आवेदन सावन पुत्रदा एकादशी कब है? जानें 23 अगस्त 2026 की सही तिथि, पूजा विधि और संतान प्राप्ति के सिद्ध मंत... ब्रेड से बनाएं ये 5 क्रिस्पी और टेस्टी स्नैक्स: बच्चों और बड़ों के नाश्ते के लिए आसान और हेल्दी रेसि... कश्मीर पर अमेरिका की नीति में बड़ा बदलाव: श्रीनगर पहुंचे अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर, अलगाववाद को दरक... विशाखापत्तनम में भोजन की तस्वीरों पर छिड़ा सियासी संग्राम, सपा ने लगाया मांसाहार का आरोप
देश

राजस्थान के जालोर में युवक की कुल्हाड़ी से गर्दन काटी सिर को डेढ़ सौ फीट दूर फेंका

राजस्थान के जालौर जिले के पादरली गांव में अधेड़ द्वारा एक 22 वर्षीय युवक की कुल्हाड़ी से गर्दन काट कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है इतना ही नहीं सिर को धड़ से अलग करने के बाद आरोपी उसे 150 फीट लेकर गया। घटना बुधवार रात की है जिसके बाद शांति व्यवस्था बहाली के लिए जालौर में पुलिस जाब्ता भी तैनात किया गया है और 24 घंटों के लिए नेट बंदी भी की गई है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को पकड़ लिया है लेकिन उसका परिवार अभी भी फरार है। घटना के बाद बड़ी संख्या में मृतक के समर्थन में लोगों की भीड़ भी जुटी जिसके बाद पुलिस समझाइश से मामला शांत हुआ है।

जालोर जिले के आहोर के पादरली गांव में एक 22 वर्षीय युवक की बेरहमी से हत्या कर दी। घटना बुधवार की है। आरोपी ने पहले पीछे से कुल्हाड़ी से वार करते हुए नीचे गिराया एवं उसके बाद तीन और ताबड़तोड़ वार करते हुए धड़ से सिर अलग कर दिया। मृतक किशोरसिंह (23) पुत्र मोहब्बत सिंह भोमिया राजपूत व आरोपी सांकलाराम (50) पुत्र खीमाराम भील दोनों एक ही गांव पादरली के निवासी हैं। मिली जानकारी के अनुसार मृतक किशोरसिंह शाम को घूमने के लिए गया था। जहा किशोर सिंह को आते देख सांकलाराम ने कुल्हाड़ी से किशोरसिंह के गले पर पीछे से वार कर दिया। जिससे किशोरसिंह जमीन पर गिर गया। इसके बाद आरोपी ने उसके गले पर ताबड़तोड़ तीन और वार करते हुए सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद आरोपी सिर को हाथों में उठाते हुए 150 फीट तक जीएलआर के पास फेंंककर फरार हो गया।घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इधर, सरेआम गला काटकर हत्या करने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने देररात तक शव नहीं उठाया।

स्थिति और हालात को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाई और आरोपी को भी पकड़ लिया वही ऐतिहात के तौर पर जालौर जिले में इंटरनेट पर पाबंदी लगाई है। आरंभिक जानकारी में मृतक और हत्यारे दोनों के बीच कभी कोई विवाद नहीं होने की बात सामने आई है। दोनों के घर आपस मे एक किमी दूरी के मध्य ही बने है। लेकिन हत्या क्यों की गई है यह वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। इधर पुलिस की समझाइश के बाद मृतक का शव उठा लिया गया है।घटना के बाद आरोपी के घर के सदस्य भी फरार हो गए है।मृतक के परिजनों की पहले ही मौत हो चुकी थी और वह गांव में अकेला ही रहता है।घटना की सूचना के बाद पूरा गांव एकत्रित हो गया।जालौर जिला कलेक्टर निशांत जैन ने सभी को शांति बनाए रखने को लेकर आदेश किया जारी है।

Related Articles

Back to top button