ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
मध्यप्रदेश

जबलपुर को नशे की भट्टी में झोंकने उतरे नाबालिग सौदागर

जबलपुर। जबलपुर में लगातार नशे का कारोबार बढ़ता जा रहा है। अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के लिए अब नाबालिग सौदागरों और तस्कर भी बाजार में उतर आए हैं। ये नाबालिग तस्कर ऐसे हैं जो बड़े-बड़े गुर्गे से काम करवा रहे हैं। कुछ ऐसा ही पुलिस की एक कार्रवाई में देखने मिला है, जहां शहर में नशीले इंजेक्शन का नाबालिग सौदागर सक्रिय था। वह गुर्गे के जरिए अवैध करोबार संचालित कर रहा था। उसकी भनक लगते ही पुलिस ने जाल बिछाया और दबोच लिया। बेलबाग पुलिस ने बताया कि इस नाबालिग आरोपित ने अपना अवैध धंधा चलाने के लिए गुर्गे को दिहाड़ी पर रखा था। उससे होम डिलेवरी कराता था। दोनों के कब्जे से 22 नग नशे के इंजेक्शन जब्त किए गए है।

200 रुपये प्रतिदिन गुर्गे को देता है नाबालिग

पुलिस ने बताया कि टीम ने रामलीला मैदान से घमापुर खटीक मोहल्ला निवासी उदित सोनकर को पकड़ा। पुलिस ने जांच के दौरान उसके पास से नशे के 12 इंजेक्शन जब्त किए। पूछताछ में उसने बताया कि एक नाबालिग के पास वह दिहाड़ी पर काम करता है। नाबालिग उसे इसके एवज में 200 रुपये प्रतिदिन देता है। जिसके चलते वह नाबालिग के कहने पर नशे के इंजेक्शनों की होम डिलेवरी करता था। पुलिस ने नाबालिग को भी पकड़ा और उसके पास से भी इंजेक्शन जब्त किए। नाबालिग ने बताया कि वह नशे के इंजेक्शन उसे मोनू सोनकर 150 रुपये प्रति नग देता था। मामले में पुलिस ने मोनू सोनकर को भी आरोपित बनाया है, उसकी तलाश की जा रही है।

घमापुर क्षेत्र बना नशे की मंडी

शहर का सबसे बड़ा नशे का अड्डा बेलबाग थाना क्षेत्र का खटीक मोहल्ला, दंगल मैदान और ओमती थाना क्षेत्र का भरतीपुर एक बार फिर बनता जा रहा है। वहीं हनुमानताल थाना क्षेत्र का भानतैया भी इसमें शामिल है। यहां ध्यान देने वाली बात यह है कि अलग-अलग थानों को मिलाया जाए तो यह सभी क्षेत्र एक दूसरे से जुड़े हुए हैं। जानकारी अनुसार पूरे जबलपुर का 70 फीसदी अवैध मादक पदार्थों का कारोबार इन्ही क्षेत्र में होता है। जिसमें बड़े से लेकर छोटे नशे के कारोबारी भी जुड़े हैं। अब यहां नाबालिग तस्करों और नशे के नाबालिग कारोबारियों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसा नहीं है कि इसकी जानकारी पुलिस को नहीं है। कई बार यहां कार्रवाई भी की जाती है। अधिकांश बेलबाग और ओमती थाना क्षेत्र के खटीक मोहल्लों में गली कूचों में घर-घर अवैध कारोबार किए जा रहे हैं लेकिन पुलिस भी उन गलियों में प्रवेश करने से कतराती है। पूर्व में कई बार ऐसी घटनाएं देखी भी जा चुकी हैं जब पुलिस पर ही इन मोहल्लों में हमला किया जा चुका है।

समय के साथ बदलता जा रहा नशे का ट्रेंडः

शहर के इन क्षेत्रों में समय के साथ नशे का ट्रेंड बदलता जा रहा है। दशकों पूर्व जहां कच्ची शराब का ये क्षेत्र गढ़ हुआ करते थे तो समय के साथ-साथ यहां अवैध देशी व अंग्रेजी शराब का धंधा शुरू हुआ। जानकारी अनुसार पुलिस कार्रवाई का दौर बढ़ा तो इन क्षेत्रों में गांजा और फिर स्मैक की बिक्री का चलन शुरू हुआ। अब इस अवैध कारोबार में नशे के इंजेक्शन का चलन क्षेत्र में तेजी से बढ़ रहा है। वहीं क्षेत्र के सुविचार लोगों का कहना है कि अगर इस दिशा में पुलिस सही समय में सही कदम नहीं उठाती है तो जबलपुर को एक बार फिर नशे की आग में झोंकने से कोई नहीं रोक पाएगा।

Related Articles

Back to top button