ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
मध्यप्रदेश

तस्करी कर उमरिया भेजी जा रही थी शहडोल की शराब पुलिस ने की जब्त

शहडोल। जिले मे अवैध रूप से शराब की बिक्री तेजी से हो रही है। आबकारी विभाग का अमला शराब ठेकेदार की हां में हां मिला रहा है जबकि पुलिस कार्रवाई कर रही है। गोहपारु पुलिस ने एक बार फिर पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक की सूचना पर कोतवाली थाना क्षेत्र में अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गोहपारू पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र से अवैध शराब के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई किया है। जानकारी के अनुसार राजेंद्र टाकीज शहडोल के पास स्थित अंग्रेजी शराब दुकान से बोलेरो क्रमांक एमपी 18 सी 3165 में अवैध रूप से शराब लोड कर उमरिया जिले के पाली में तस्करी की जा रही थी। सूचना पर गोहपारू थाना प्रभारी सुभाष दुबे अपनी टीम के साथ आकाशवाणी के समीप पहुंचकर शराब की खेप जब्त कर ली। पकड़ी गई शराब में 17 पेटी बियर जिसकी कीमत 45 हज़ार बताई जा रही है। इस प्रकार जब्त कुल शराब और वाहन की कीमत 4 लाख 50 हज़ार आंकी गई है। कार्रवाई करते हुए वाहन चालक सोनू कुमार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शराब व बोलेरो जब्त की है।

आबकारी उप निरीक्षक भी हो चुके हैं निलंबित

जानकारी के अनुसार राजेंद्र टाकीज शराब दुकान के ठेकेदार ऋषि सिंह के द्वारा शराब अवैध रूप से पैकारी कराई जा रही थी, हालांकि पुलिस ने अभी वाहन चालक के विरुद्ध मामला दर्ज किया है। जांच के बाद ठेकेदार ऋषि सिंह पर कार्रवाई की जाने की बात कही जा रही है। इससे पूर्व भी शहडोल वेयर हाउस से अवैध रूप से बिल से अधिक मात्रा मे शराब परिवहन करने का मामला सामने आने के बाद वेयर हाउस प्रभारी आबकारी उप निरीक्षक को निलंबित किया गया था। आज की कार्यवाही के बाद एक बार फिर आबकारी अमले के साथ कोतवाली थाना पुलिस की कार्यशाली पर सवाल खड़ा हो रहा है। पुलिस अधीक्षक कुमार प्रतीक ने बताया कि सूचना मिली थी कि अवैध तरीके से शराब ले जाई जा रही है। इसी सूचना पर टीम को भेजा गया कार्रवाई कराई गई है। थाना प्रभारी गोहापरु उप निरीक्षक सुभाष दुबे, सहायक उप निरीक्षक विपिन बागरी, भागचंद, कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका रही है। यह कार्रवाई बीती रात में की गई है।

Related Articles

Back to top button