ब्रेकिंग
Operation Sindoor Heroes: नेशनल वॉर मेमोरियल की वेबसाइट पर दर्ज हुआ ऑपरेशन सिंदूर के 6 शहीदों का नाम Amit Shah on Drugs: नार्को-आतंकवाद पर बड़ा प्रहार; 6,000 करोड़ की ड्रग्स नष्ट करने का लक्ष्य, NCB के न... Arvind Kejriwal in Ayodhya: राम मंदिर दर्शन के बाद केजरीवाल का बड़ा बयान; कहा- 'चंदा चोरी करने वालों ... Rahul Gandhi as LoP: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के रूप में राहुल गांधी के दो साल पूरे; सोशल मीडिया पर... ⚖️ केतन अग्रवाल हत्याकांड: सीएम फडणवीस का सख्त रुख, उज्ज्वल निकम होंगे विशेष सरकारी वकील, फास्ट ट्रै... West Champaran News: रामगढ़वा में शादी के दौरान बड़ा हादसा; दूल्हे की अचानक मौत से पसरा सन्नाटा, बिना... Allahabad High Court News: ग्राम प्रधानों को प्रशासक बनाने के मामले में हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी; स... Jaisalmer News: जैसलमेर में मानवता शर्मसार; महिला को पैरों में बेड़ियां बांधकर रखा गया, DLSA ने किया ... Jaipur Crime News: जयपुर में कलयुगी बेटे का कारनामा; बुजुर्ग पिता को बेरहमी से पीटा, CCTV वीडियो हुआ... Delhi Crime News: कश्मीरी गेट ISBT पर सक्रिय था शातिर लुटेरा; नशीली फ्रूटी पिलाकर करता था लूट, गिरफ्...
देश

एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के प्रस्ताव से पूर्व प्रारूप पर ध्यान केंद्रित करेंगे हाई कोर्ट व जिला बार

 जबलपुर। हाई कोर्ट व जिला बार एसोसिएशन, जबलपुर ने निर्णय लिया है कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट के प्रस्ताव से पूर्व प्रारूप पर ध्यान केंद्रित करेंगे। हाई कोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष आदर्श मुनि त्रिवेदी ने जो प्रारूप व प्रस्ताव तैयारी किए थे, उनसे प्रेरणा लेकर वर्तमान के हिसाब से अपडेट प्रारूप व प्रस्ताव तैयार किए जाएंगे। उक्त जानकारी जिला बार अध्यक्ष आरके सिंह सैनी ने दी। उन्होंने बताया कि सम्पूर्ण राज्य के अधिवक्ता संघ एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट को लेकर अब कोई समझौता करने तैयार नहीं हैं।

अधिवक्ता महापंचायत से पहले प्रस्ताव करेंगे तैयार

जिला बार अध्यक्ष आरके सिंह सैनी कहना है कि हर हाल में अधीनियम पारित कराना है। इसीलिए अधिवक्ता महापंचायत से पूर्व एडवोकेट्स प्रोटेक्शन एक्ट का प्रारूप व प्रस्ताव तैयार करना है। हाई कोर्ट बार के पूर्व अध्यक्ष आदर्शमुनि त्रिवेदी ने जो प्रारूप व प्रस्ताव तैयार किया था, उसे अंगीकार कर नया प्रस्ताव व प्रारूप शीघ्र तैयार किया जाएगा। उसके बाद मुख्यमंत्री से अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने की मांग की जाएगी।

अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट में कोई कसर नहीं रहेगी शेष

स्टेट बार के सदस्य व वरिष्ठ अधिवक्ता मिलकर नया प्रारूप व प्रस्ताव तैयार करेंगे। जिसमे अधिवक्ता सुरक्षा से जुड़े सभी पहलू शुमार किए जाएंगे। कोई कोर-कसर शेष नहीं रखी जाएगी। पक्षकार और वकील के बीच के बिंदु भी ठीक से रेखांकित होंगे। इससे विवाद की सम्भावना नहीं रहेगी। अधिवक्ता सुरक्षा को चिकित्सक सुरक्षा की भांति सुदृढ़ किया जाएगा। इससे भविष्य में अधिवक्ता अपेक्षाकृत बेहतर वातावरण में वकालत कर सकेंगे।

Related Articles

Back to top button