ब्रेकिंग
Sri Ram Janmabhoomi Trust Donation Case: अनुकल्प मिश्रा समेत 8 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, मंदिर में चढ... Regional Parties in UP Election: यूपी की सियासत में छोटे दलों और बिहार की पार्टियों की एंट्री, बिना ... Ujjain Crime & Civic News: सिंहस्थ 2028 की तैयारी: सीएम मोहन यादव का 1974 में बना पुश्तैनी घर भी होग... MP School Education News: मध्य प्रदेश में अनुकंपा नियुक्ति के 600 आदेश जारी; सीएम मोहन यादव की पहल प... Jabalpur Crime & Civic News: गणेश पंडाल में बिजली कंपनी और आयोजकों की बड़ी लापरवाही; महाआरती के दौरा... MP News: इंदौर में 'छात्रों की गूंज' के बाद राहुल गांधी का बड़ा कदम; सीएम मोहन यादव से ओबीसी अभ्यर्थ... Hisar ACB News Haryana: फिटनेस सेंटर की अनुमति देने की एवज में ले रहा था रिश्वत, एसीबी ने बिछाया जाल MP Politics News Jitu Patwari: 'बाघों के कॉरिडोर में माइनिंग क्यों?'; कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का सरक... Akhilesh Yadav PDA Campaign UP Election 2027: जो पीड़ित, वही पीडीए... कांग्रेस के गढ़ से सपा ने फूंक... SP Chief Akhilesh Yadav Raebareli Visit: भगवान कृष्ण और सुदामा की थीम पर लगा बैनर, विधायक राहुल लोधी...
टेक्नोलॉजी

जानिए कैसे एक्टिवेट करना है पेटीएम यूपीआई लाइट कंपनी दे रही कैशबैक ऑफर

 पेटीएम पेमेंट्स बैंक लिमिटेड ने फरवरी में यूपीआई लाइट सर्विस शुरू की थी। यह सेवा यूजर्स को ट्रांजैक्शन के लिए बार-बार पिन डालने की परेशानी से बचाती है। कंपनी इस सुविधा को आगे बढ़ाने के लिए यूजर्स को 100 रुपये का कैशबैक दे रही है। फिलहाल 9 बैंक हैं जो यूपीआई लाइट को सपोर्ट करती है। आइए जानते हैं पेटीएम यूपीआई लाइट को कैसे एक्टिवेट करना है।

पेटीएम यूपीआई लाइट कैसे एक्टिवेट करें

– फोन में पेटीएम ऐप इंस्टाल करें। अगर ऐप पहले से है, तो लेटेस्ट वर्जन अपडेट करें।

– होमपेज पर आपको Paytm Lite दिखाई देगा।

– यहां आपको बैंकों की लिस्ट दिखाई देगी। इसमें से अपना बैंक चुनें।

– अब बैंक अकाउंट को सिलेक्ट करें। जिसे आप Paytm UPI Lite से लिंक करना चाहते हैं।

– अब आपको मोबाइल नंबर को सत्यापित करना होगा। इसके लिए फोन पर ओटीपी भेजने के लिए ओके बटन पर क्लिक करना है।

– वेरिफिकेशन के बाद आपको बैंक के यूपीआई लाइट में पैसे जमा करने होंगे।

– Add Money to UPI Lite पर क्लिक करे बैंक से वॉलेट में पैसे जोड़ें।

– एक बार में अधिकतम 2,000 रुपये ही जोड़े जा सकते हैं।

– जैसे ही आप पैसे जोड़ते हैं, आपका पेटीएम यूपीआई लाइट एक्टिव हो जाएगा।

– अब आगे भुगतान के लिए UPI पिन दर्ज करने की आवश्यकता नहीं होगी।

यूपीआई लाइट की विशेषताएं

– पेटीएम यूपीआई लाइट भुगतान प्रणाली है, जो बिना यूपीआई पिन के पैसे भेज सकती है।

– पेटीएम यूपीआई लाइट एक क्लिक में भुगतान करता है।

– बैंक के सर्वर डाउन होने पर लेन-देन फेल नहीं होता है।

– यह 3-स्तरीय बैंक ग्रेड सुरक्षित तकनीक है।

– यूपीआई लाइट पर सिंगल टैप से 200 रुपये का तत्काल पेमेंट किया जा सकता है।

– एक बार में अधिकतम दो हजार रुपये ट्रांसफर किए जा सकते हैं।

– पेटीएम लाइट में 1 दिन में चार हजार रुपये का ट्रांजैक्शन किया जा सकता है।

– पेटीएम यूपीआई लाइट के माध्यम से किया गया पेमेंट बैंक पासबुक में नहीं दिखता है।

– यूपीआई लाइट बैलेंस में पैसे जमा करने के बाद ही पासबुक में एंट्री होती है।

Related Articles

Back to top button