ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
खेल

राजस्थान रॉयल्स अब भी प्लेऑफ की रेस में MI-RCB के हारते ही पलट जाएगा गेम

आईपीएल 2023 के 66वें मुकाबला में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 4 विकेट से हरा दिया। शुक्रवार को धर्मशाला में हुए मुकाबले में पंजाब ने राजस्थान को 188 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसे उसने आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर हासिल कर लिया। ध्रुव जुरेल ने राहुल चाहर की गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई।

इस जीत के बाद राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है। हालांकि राजस्थान का प्लेऑफ में पहुंचना दूसरी टीमों के रिजल्ट पर निर्भर करेगा। इस बीच, पंजाब किंग्स प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है।

मुंबई-आरसीबी के हारने की दुआ करनी होगी

राजस्थान रॉयल्स के 14 अंक हो गए हैं। इसके साथ ही टीम अंक तालिका में पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। ऐसे में राजस्थान को अब दुआ करनी होगी कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस अपने मैच भारी अंतर से हारे। अगर आरसीबी या मुंबई में से कोई भी अपने मैच जीत जाती है तो राजस्थान प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो जाएगी।

गुजरात टाइटंस ने किया क्वालीफाई

गुजरात टाइटंस ने प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर लिया है। गुजरात के 13 मैचों में 18 अंक है। चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर हैं। दोनों टीमों के 15-15 अंक हैं। इसके अलावा आरसीबी, राजस्थान और मुंबई क्रमशः चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर है।

कोलकाता नाइट राइडर्स सातवें स्थान पर है। पंजाब किंग्स आठवें नंबर पर है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद आखिरी दो पायदान पर हैं। केकेआर और पंजाब के 12-12 अंक हैं। दिल्ली कैपिटल्स के 10 और हैदराबाद के 8 अंक हैं।

Related Articles

Back to top button