ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
मध्यप्रदेश

उज्जैन के श्रद्धालु सप्ताह में एक दिन निश्शुल्क भस्म आरती दर्शन कर सकेंगे

उज्जैन । उज्जैन शहर के श्रद्धालु सप्ताह में एक दिन भगवान महाकाल की भस्म आरती के निश्शुल्क दर्शन कर सकेंगे। सांसद अनिल फिरोजिया के प्रस्ताव को मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने स्वीकार कर लिया है। एक-दो दिन में निश्शुल्क भस्म आरती सुविधा शुरू करने की तारीख, सप्ताह का दिन तथा श्रद्धालुओं की संख्या तय कर ली जाएगी।

सांसद अनिल फिरोजिया ने कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम को सप्ताह में एक दिन उज्जैन के श्रद्धालुओं को निश्शुल्क भस्म आरती दर्शन कराने का कहा था।

उन्होंने कहा कि लंबे समय से शहरवासी भगवान महाकाल के निश्शुल्क दर्शन की मांग कर रहे थे। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को सप्ताह में एक दिन शहर की जनता को निश्शुल्क भस्म आरती दर्शन कराने का प्रस्ताव दिया गया।

मुख्यमंत्री से स्वीकृति मिलने के बाद सांसद ने कलेक्टर को इसकी जानकारी दी। मामले में कलेक्टर ने कहा कि जुलाई माह से निश्शुल्क सुविधा की शुरुआत कर दी जाएगी। बता दें कि वर्तमान में भस्म आरती दर्शन के लिए 200 रुपये शुल्क देना होता है।

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने किए महाकाल दर्शन

ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर में बुधवार को केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने भगवान महाकाल के दर्शन किए। पं.आशीष पुजारी के आचार्यत्व में उन्होंने गर्भगृह में जाकर सपत्नीक भगवान महाकाल का अभिषेक-पूजन किया। इस दौरान सांसद अनिल फिरोजिया भी मौजूद थे। महाकाल की पूजा के बाद उन्होंने नंदी मंडपम में स्थित भगवान नंदीजी के दर्शन किए तथा उनके कान में मन की कामना व्यक्त की

Related Articles

Back to top button