ब्रेकिंग
Delhi Police Action: केशवपुरम और स्वरूप नगर में सनसनीखेज वारदातें, दुष्कर्म और हत्या के मामलों में आ... Delhi Fire Accident: मोतीनगर में मकान में लगी भीषण आग, एलपीजी सिलेंडर फटने से एक शख्स की मौत Bahadurgarh News: घंटों लाइन में खड़े रहने को मजबूर लोग, आधार अपडेशन के लिए टोकन सिस्टम लागू करने की... Punjab Singer R Nait: कमालपुर में हुई थी शूटिंग, हथियारों वाला वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने शुर... Kaithal Police Action: दुष्कर्म मामले में समझौते का खेल बेनकाब, कोर्ट परिसर में पैसे लेने वाले आरोपी... GT Road Gannaur Crime News: सीसीटीवी में कैद हुआ भीषण सड़क हादसा, पुलिस आरोपी ट्रक चालक की तलाश में ... Haryana Teacher Achieves Success in Swimming: शिक्षा के बाद अब खेल जगत में चमका मंजू दहिया का नाम, द... Disha Salian Case: 'मातोश्री' पहुंचे दिशा सालियान के पिता; आदित्य ठाकरे से मांगी बिना शर्त माफी और 5... Etawah Crime News: जमीन बेचने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में मिला शख्स का शव, पत्नी ने लगाया हत्या ... Kosi River Elephant Video: कॉर्बेट लैंडस्केप में नदी पार कर रहा था हाथियों का झुंड, उफनती धारा में ब...
धार्मिक

इन 6 राशि वालों पर रहती है शनि देव की क्रूर दृष्टि बचने के लिए जरूर करें ये उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि को एक क्रूर ग्रह माना जाता है। शनिदेव लोगों को उनके कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। इस वजह से उन्हें कर्मफल दाता कहा जाता है। शनि अपनी स्थिति के अनुसार शुभ और अशुभ फल प्रदान करते हैं। शनि 6,8 और 12 जैसे अशुभ भावों के स्वामी हैं। लेकिन जब वे उच्च स्थिति में अपनी ही राशि में होते हैं, तो शुभ फल देते हैं। शनि की इस दशा में कुछ राशियों को शुभ फल तो कुछ को अशुभ फल मिलते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 6 राशियों के घर में शनि ज्यादातर अशुभ होते हैं। इससे बचने के लिए कुछ खास उपाय जरूर करने चाहिए।

मेष

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मेष राशि के जातकों को शनि नकारात्मक फल देते हैं। शनि की महादशा के कारण इन लोगों को अक्सर अपने करियर और नौकरी में कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं व्यवसाय में भी इन्हें काफी घाटा होता है। इस राशि के जातकों को शनिवार के दिन सरसों का तेल या काले तिल का दान करें। इससे शनि आप पर प्रसन्न रहेंगे।

कर्क

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि लाभकारी नहीं माने जाते हैं। शनि के अशुभ प्रभाव के कारण इस राशि के जातकों को आर्थिक हानि, स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, व्यापारिक विवाद और विवाह जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शनि की स्थिति को ठीक करने के लिए कर्क राशि के जातकों को गरीबों को काले तिल, सरसों का तेल और वस्त्र दान करना चाहिए। साथ ही पूजा के दौरान शनि स्त्रोत का पाठ करने से भी फायदा मिलता है।

सिंह राशि

शनि की महादशा के दौरान सिंह राशि के जातकों को कई सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इन लोगों को स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं, भारी कर्ज और वैवाहिक तनाव जैसे समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस राशि के लोगों को हनुमानजी की पूजा करनी चाहिए। साथ ही शनिवार को लोहा, काले तिल, छाता और जल का दान करने से समृद्धि आती है।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के तीसरे और चौथे भाव के स्वामी शनि देव हैं। ये इस राशि वालों के लिए शुभ ग्रह नहीं हैं। इस राशि के जातकों के लिए शनि ज्यादा लाभकारी नहीं हैं। इन लोगों के कामों में अचानक रुकावटें आने लगती हैं। वहीं मंगल आपका स्वामी है, इसलिए इस राशि के लोगों को हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए। काले कुत्ते की सेवा करें।

धनु राशि

शनि की महादशा के दौरान धनु राशि के जातकों को धन की कमी होती है। साथ ही अचल संपत्ति का नुकसान भी होता है। इन्हें लंबे समय तक बहुत ही नकारात्मक परिणामों का सामना करना पड़ता है। इस राशि के लोगों को अश्वत्थ के पेड़ की पूजा करनी चाहिए। साथ ही वहां सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। हल्दी, सरसों का तेल, पीला वस्त्र आदि दान करें।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों के लिए शनि शुभ ग्रह नहीं माने जाते हैं। शनि इस राशि वालों को आर्थिक नुकसान देते हैं। इस राशि के जातकों को पीले वस्त्र, हल्दी, केसर, विष्णु चालीसा का दान करना चाहिए। पूजा के दौरान शनि चालीसा का पाठ करना आपके लिए लाभकारी साबित हो सकते है। प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करने से भी शनि दोष दूर होता है।

Vastu Plants: वास्तु शास्त्र में सबसे ज्यादा भाग्यशाली बताया गया है ये पौधा, चुंबक की तरह खींचता है पैसा

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button