ब्रेकिंग
भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ... हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के 'शुद्धिकरण' पर भड़की झारखंड कांग्रेस, 14 अगस्त को सभी जिलों में ...
विदेश

भारत लाया जाएगा मुंबई हमलों का आरोपी तहव्वुर राणा जानिए क्या थी इसकी भूमिका

2008 के मुंबई आतंकी हमलों के एक केस में भारत को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। अमेरिका में कैलिफोर्निया की अदालत ने आतंकी हमलों (26/11 Mumbai Terror Attack) के आरोपी तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) के प्रत्यर्पण को अनुमति दे दी है। जून 2020 में भारत ने प्रत्यर्पण की मांग की थी। तहव्वुर राणा पाकिस्तानी मूल का कनाडाई कारोबारी है।

मुंबई हमलों में तहव्वुर राणा (Tahawwur Rana) की भूमिका

बता दें, साल 2008 में पाकिस्तान स्थित आतंकी संगठन लश्कर ए तैयबा के आतंकवादियों ने मुंबई हमलों को अंजाम दिया था। आतंकी हमलों में छह अमेरिकियों समेत कुल 166 लोग मारे गए थे।

हमलों में राणा की भूमिका की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) कर रही है। इन हमलों में राणा की भूमिका के लिए भारत के प्रत्यर्पण के अनुरोध पर अमेरिका ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

अदालती सुनवाई के दौरान संघीय अभियोजनकर्ताओं ने दलील दी कि राणा इस बात से वाकिफ था कि उसके बचपन का पाकिस्तानी-अमेरिकी दोस्त डेविड कोलमैन हेडली लश्कर ए तैयबा से जुड़ा था।

हेडली की मदद कर रहा था Tahawwur Rana

हेडली की मदद करके और उसकी गतिविधियों पर पर्दा डालकर राणा आतंकी संगठन व उससे जुड़े लोगों की मदद कर रहा था। राणा को हेडली की बैठकों, उनमें हुई चर्चा और कुछ टारगेट समेत हमलों की साजिश के बारे में पता था।

अमेरिकी सरकार ने जोर देकर कहा कि राणा साजिश का हिस्सा था और उसने एक आतंकी कृत्य को अंजाम देने का बड़ा अपराध किया। दूसरी ओर, राणा के अटॉर्नी ने प्रत्यर्पण का विरोध किया।

अब NIA के अधिकारियों का कहना है कि राणा से पूछताछ में और खुलासे होंगे और पाकिस्तान के बेनकाब करने में मदद मिलेगी।

Related Articles

Back to top button