ब्रेकिंग
Gwalior News: ग्वालियर में लिफ्ट में फंसे मध्य प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, 10-15 म... Madhya Pradesh Local News: छिंदवाड़ा को सूखाग्रस्त घोषित करने और मुआवजे की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट प... MP Education Department Update: वर्ष 2001 से पहले नियुक्त शिक्षाकर्मियों को बड़ा फायदा, हाईकोर्ट ने ... Kanker Patwari Strike: कांकेर में पटवारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल से धान खरीदी और फसल सर्वे का काम... सूर्य नगर में आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा की नई सुविधा, ‘आयु आरोग्य’ के जरिए स्थानीय लोगों को मिल... Bilaspur Political News: बिलासपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, कांग्रेस भवन में हंगामे को लेकर पुल... Kawardha Police Action: सरेआम धारदार हथियार लेकर घूम रहे थे बदमाश, सिटी कोतवाली पुलिस ने दबोचा Chhattisgarh News: कोरबा में पटवारी संघ ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 13 अक्टूबर से उग्र आंदोलन का ऐला... Latehar News: चंदवा के ब्रजमोहन राम बने ओडिशा के राज्यपाल, झारखंड और पलामू में जश्न का माहौल SIR Voter List Jharkhand: 30 नवंबर तक होगा अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन, एक दस्तावेज देकर दर्ज कराएं...
मध्यप्रदेश

चचेरी बहन को भेजा संदेश मंगेतर और छोटे भाई की हत्या की धमकी

जबलपुर। कई मामलों में फरार एक बदमाश द्वारा चचेरी बहन को धमकाने का मामला सामने आया है। आरोपित ने चचेरी बहन के पड़ोस में रहने वाले युवक को इंस्ट्राग्राम पर संदेश भेजकर धमकी दी। संदेश में लिखा है कि चचेरी बहन के मंगेतर और उसके छोटे भाई की हत्या कर देगा। पड़ोस में रहने वाले युवक ने यह संदेश युवती को दिखाया। जिसके बाद युवती घमापुर थाने पहुंची। जहां पुलिस ने आरोपित पर प्रकरण दर्ज किया है।

घमापुर पुलिस ने बताया कि युवती का विवाह तय हुआ है। दोनों की सगाई भी हो चुकी है, लेकिन युवती के चचेरे को यह रिश्ता मंजूर नहीं। इसके चलते 22 अप्रैल को आरोपित ने साथियों के साथ मिलकर युवती के भाई पर फायरिंग कर दी। फायरिंग में बाल-बाल बच गया। पुलिस ने आरोपित और उसके साथियों पर प्रकरण दर्ज किया। 25 अप्रैल को दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन मुख्‍य आरोपित अब भी फरार है। युवती इंस्ट्राग्राम नहीं चलाती है। इसके चलते फरार चचेरे भाई ने पड़ोसी को संदेश किया। इसमें बहन को धमकाया। मैसेज के जरिए आरोपित ने कहा कि यदि दर्ज मामले में समझौता नहीं होता है, तो वह युवती व उसके 15 वर्षीय भाई को मौत के घाट उतार देगा।

Related Articles

Back to top button