ब्रेकिंग
Ranchi News Update: सैटेलाइट चौक पर चले बुलडोजर से बिगड़े हालात; बाईपास जाम, पुलिस से भिड़े आक्रोशित... UP Crime News Prayagraj: संगम नगरी में सपा नेता की हत्या से हड़कंप; पुलिस को पुरानी रंजिश का शक, जां... AAP Punjab News: मान सरकार में हाई-टेक हुई पंजाब पुलिस; कनाडा, अमेरिका और दुबई से गिरफ्तार होकर लौट ... UP Election 2027 Seat Sharing: यूपी चुनाव 2027 में सीट शेयरिंग का पेंच; सपा दे रही 60-70 सीटें, कांग... Bihar NDA Conflict: बिहार एनडीए में रार बढ़ा; UCC, फरक्का और सभापति सीट पर जदयू-भाजपा में ठनी, RJD न... Jharkhand Tribal Politics: पांचवीं अनुसूची और पेसा कानून को ध्यान में रखकर हो परिसीमन, राज्यपाल से ग... Ranchi Municipal Corporation News: करमा पूजा पर रांची में विशेष सफाई और फॉगिंग अभियान; शिकायत के लिए... Chhattisgarh Wildlife Alert: धमतरी में बीच सड़क पर बैठा दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने गंगरेल और रुद्री क्... Raipur CM Vishnu Deo Sai News: रायपुर में सीएम साय ने काफिला रुकवाकर खरीदा 1000 रुपये का दीया; स्ट्र... Ranchi CID Court Action: व्हाट्सएप से लीक की थी आंसर-की! 1000 पन्नों की केस डायरी पेश, श्वेता गुप्ता...
मध्यप्रदेश

मंत्री डा. नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ पर साधा निशाना कहा- उन पर हावी हो गई उम्र

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के गृहमंत्री डाक्‍टर नरोत्‍तम मिश्रा ने पूर्व मुख्‍यमंत्री और मध्‍य प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष कमल नाथ पर निशाना साधते हुए कहा है कि लगता है उन पर उम्र हावी हो गई है। दरअसल कमल नाथ ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्‍यतिथ‍ि को उनकी जयंती बताया था। मीडिया ने इस बारे में डाक्‍टर नरोत्‍तम मिश्रा से सवाल किया था।

पुण्‍यतिथि को जयंती कह दिया

इस पर डाक्‍टर नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा कि अकेले जयंती वाली बात नहीं है। पुण्‍यतिथि‍ को जयंती कह दिया साथ में यह भी कहा कि शुभ दिन है। अब आप उससे उनकी उम्र की अंदाजा समझ लो आप। उम्र का अंदाजा ऐसा हो गया, ये 75 साल से ऊपर का। उन्‍होंने मीडिया से ही सवाल किया कि एक बार आपको ध्‍यान हो जब दीपक सक्‍सेना से वे दिग्विजय सिंह को जिताने की अपील कर गए थे।

विधानसभा चुनाव आते-आते सारी घोषणाएं भी भूल जाएंगे

डाक्‍टर नरोत्‍तम मिश्रा ने कहा कि जो विधानसभा की कार्रवाई को बकवास कह देते हों, जो किसी महिला नेत्री को आइटम कह देते हों। अब उन पर ये उम्र हावी हो गई है और उससे ये लगता है कि जो आए दिन घोषणा करते हैं न मध्‍य प्रदेश में विधानसभा चुनाव आते-आते वे सारी घोषणाएं भी भूल जाएंगे।

इमरती देवी को “आइटम” कहते हुए टिप्पणी की थी

उल्‍लेखनीय है कि कमल नाथ ने रविवार को राजधानी में मप्र कांग्रेस कमेटी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्‍यतिथ‍ि पर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए इसे जयंती बता दिया था। वहीं कमल नाथ ने वर्ष 2020 के उपचुनावों के दौरान डबरा में चुनावी सभा में भाजपा नेता इमरती देवी पर “आइटम” कहते हुए टिप्पणी कर दी थी। तब वे कांग्रेस प्रत्‍याशी सुरेश राजे के लिए प्रचार करने पहुंचे थे।

बजरंग दल को लेकर ऐसे लोगों से बयान

डाक्‍टर नरोत्‍तम मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत में यह भी कहा कि कांग्रेस अब अपने सलाहकार मौलाना अरशद मदनी जैसे लोगों से बजरंग दल को लेकर बयान दिलवा रही है।

मोदी के सम्‍मान की भी आलोचना

उन्‍होंने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का विदेश की धरती पर सम्मान होना हर भारतवासी के लिए गौरव और गर्व का क्षण है, लेकिन कांग्रेस और उसके नेता कमलनाथ जी दलगत राजनीति के चलते इसकी भी आलोचना कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button