ब्रेकिंग
Rajnath Singh South Korea Visit: सियोल में गरजे राजनाथ सिंह—'भारत को विकसित देश बनने से दुनिया की को... Alwar Car Suffocation Death: अलवर में दिल दहला देने वाला हादसा; कार में बंद होने से दो मासूम सगी बहन... Muzaffarpur Crime News: मुजफ्फरपुर में दिनदहाड़े प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या; मुंह और सीने मे... NEET UG Paper Leak: पेपर लीक मामले पर बड़ी कार्रवाई; संसदीय समिति ने NTA प्रमुख और शिक्षा मंत्रालय क... Kashmir Offbeat Tourism: दिल्ली-जयपुर की 44°C गर्मी से राहत; कश्मीर के 12,000 फीट ऊंचे 'रजदान पास' प... Bihar Politics JDU Row: जेडीयू में बड़ा घमासान; आनंद मोहन का नीतीश कुमार पर हमला—'थैली पहुंचाने वाले... Mumbai-Ahmedabad Bullet Train: बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी; भरूच में रेलवे ट्रैक के ऊपर 1... Kashmir Weather Update: कश्मीर में भी टूटा गर्मी का रिकॉर्ड; मई में जून-जुलाई जैसी तपिश, श्रीनगर में... NEET Paper Leak 2026: नीट पेपर लीक मामले के आरोपी शिवराज मोटेगावकर पर बड़ा एक्शन; पुणे में RCC क्लास... Ujjain Garbage Cafe: उज्जैन में कचरे के बदले मिलेगी चाय, कॉफी और भरपेट खाना; नगर निगम खोलने जा रहा 3...
खेल

मुंबई ने हैदराबाद को 8 विकेट से हराया कैमरून ग्रीन ने जमाया शानदार शतक

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गये मैच में मुंबई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से हरा दिया है। इसके साथ ही मुंबई इंडियंस प्लेऑफ के करीब पहुंच गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद सनराइजर्स ने 5 विकेट के नुकसान पर 200 रन बनाये। जवाब में मुंबई की टीम ने 18 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। मुंबई की इस जीत में कैमरून ग्रीन और कप्तान रोहित शर्मा का अहम योगदान रहा। कैमरून ग्रीन ने 47 गेंदों पर 100 रनों की पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 8 चौके और 8 छक्के जमाये। यह इस सीज़न का नौवां शतक है, जो कि आईपीएल में एक सीज़न का रिकॉर्ड है। इसके अलावा रोहित शर्मा ने 37 गेंदों पर 56 रन बनाए। इसमें 8 चौके और 1 छक्का शामिल हैं। इसके बाद बाकी का काम सूर्यकुमार यादव ने 16 गेंदों पर 25 रन बनाकर पूरी कर दिया।

प्लेऑफ की रेस

मुंबई की इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स बाहर हो चुका है और चौथे स्थान के लिए बेंगलुरु ही मुंबई के लिए एकमात्र प्रतिद्वंदी है।अब रोहित शर्मा की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस के प्लेऑफ में पहुंचने की गुंजाइश तभी बनती है जब गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को हरा दे।

हैदराबाद की पारी

पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने मुंबई को जीत के लिए 201 रनों का लक्ष्य दिया। हैदराबाद के लिए विवरांत शर्मा और मयंक अग्रवाल ने शानदार प्रदर्शन किया। मयंक ने 46 गेंदों का सामना करते हुए 83 रन बनाए, जबकि विवरांत ने 47 गेंदों में 69 रन बनाए। मुंबई के लिए आकाश मधवाल ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने 4 ओवरों में 37 रन देकर 4 विकेट लिए।

प्लेइंग XI

मुंबई इंडियंस

रोहित शर्मा (कप्तान), इशान किशन (कप्तान), कैमरून ग्रीन, सूर्यकुमार यादव, टिम डेविड, नेहल वढेरा, क्रिस जॉर्डन, पीयूष चावला, जेसन बेहरेनडॉर्फ, कुमार कार्तिकेय, आकाश मधवाल

सनराइजर्स हैदराबाद

अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्करम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक, ग्लेन फिलिप्स, अब्दुल समद, कार्तिक त्यागी, मयंक डागर, भुवनेश्वर कुमार, नितीश रेड्डी

Related Articles

Back to top button