ब्रेकिंग
Punjab Weather Update: पंजाब के 16 जिलों में बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, जानें मौसम का हाल जालंधर में गैंगस्टर का खौफ: फैशन स्टूडियो मालिक से 50 लाख की फिरौती मांगी, न देने पर जान से मारने की... किसान मजदूर संघर्ष समिति का बड़ा ऐलान: 21 जुलाई को दिल्ली में महा रैली, फ्री ट्रेड समझौते का करेंगे व... फरीदकोट पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सी.आई.ए. स्टाफ ने 3 नशा तस्करों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हैर... PM Modi Jalandhar Visit: 17 जुलाई को पीएम मोदी देंगे पंजाब को बड़ी सौगात, जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन का... Gold-Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें आज के ताजा रेट बंगा में फायरिंग से फैली सनसनी: मोहल्ले में चल रहे कार्यक्रम के दौरान चली गोली, महिला सहित दो घायल काहनूवान में बड़ी चोरी: पशु फार्म के चौकीदार को बंधक बनाकर चोर ले उड़े कीमती गायें और सामान Punjab Holiday: 31 जुलाई 2026 को सरकारी दफ्तर और स्कूल रहेंगे बंद, जानिए पूरी जानकारी नंद किशोर गोयनका का निधन: डॉ. सुभाष चंद्रा के पिता ने 96 वर्ष की आयु में ली अंतिम सांस
खेल

गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों की आएगी शामत नेट पर छक्के मारते दिखे एमएस धोनी

आईपीएल के 16वें सीजन का क्वालिफायर-1 मैच गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। जीतने वाली टीम फाइनल में जाएगी, जबकि हारने वाली टीम क्वालिफायर 2 में पहुंचेगी। जहां उसका मुकाबला एलिमिनेटर की विजेता से होगा। 24 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस भिड़ेंगी। वहीं, गुजरात और चेन्नई के मैच को एमएस धोनी बनाम शुभमन गिल का मुकाबला कहा जा रहा है। शुभमन दो शतक और तीन अर्धशतक की मदद से 680 रन बना चुके हैं। वहीं, धोनी कुशल रणनीतिकार माने जाते हैं। वे अपने प्लेयर्स पर काफी भरोसा करते हैं। उन्होंने सबसे कम प्लेइंग 11 बदली है। उन्होंने 14 मैच में सिर्फ पांच बार इलेवन में बदलाव किए।

चेन्नई बनाम गुजरात

मैच में चेन्नई और गुजरात जीत के लिए पूरा जोर लगा देगी। जीतने वाली टीम सीधे फाइनल का टिकट पक्का करेगी। इस बार आईपीएल में सबसे ज्यादा चर्चा एमएस धोनी की रही है। मैच किसी भी टीम का हो स्टेडियम धोनी-धोनी के नाम से गूंज उठता था।

दर्शक सिर्फ एमएस धोनी को देखने आते हैं

फैंस सिर्फ एमएस धोनी को देखने स्टेडियम पर आते हैं। साथ ही धोनी छक्के लगातार फैंस को उत्साहित भी कर रहे हैं। इस बीच चेन्नई सुपर किंग्स ने इंस्टाग्राम पर एमएस धोनी का एक वीडियो शेयर किया है। जहां धोनी मैदान पर छक्का लगाते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button