ब्रेकिंग
Baba Sodal Mela Security Plan: 25 सितंबर को लगेगा बाबा सोढल मेला; सीसीटीवी, बम व डॉग स्क्वाड संभालें... BJP Punjab Drug Free Rally: 'पंजाब के भविष्य की दिशा तय करेगी यह रैली'; अशोक सरीन हिक्की ने 50 एकड़ ... BJP Organizational Appointments: बीजेपी ने पंजाब और चंडीगढ़ के प्रभारी-सह प्रभारी किए नियुक्त; देखें... Poonch Security Alert: पुंछ में एलओसी से सटे गांवों में मिलीं 3 लैंडमाइन; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन... Jodhpur Chemical Factory Fire: जोधपुर में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग के बाद ब्लास्ट; आग बुझाने में ... IIT Bombay Student Suicide: परीक्षा केंद्र का CCTV फुटेज आया सामने; साहिल वाकोडे मामले में बड़ा खुला... Bhoramdeo Sugar Factory Award: भोरमदेव सहकारी शक्कर कारखाने को लगातार दूसरी बार मिला 'नेशनल एफिशिएंस... Jashpur News: जशपुर पुलिस की मिसाल! दिवंगत आरक्षक देव नारायण सिंह के पुत्र को मिला आरक्षक पद का नियु... Korba Crime News: जमीन विवाद में बुजुर्ग चाचा की कुल्हाड़ी मारकर हत्या; अगले ही दिन पत्थर से कुचलकर ... Balod Electricity News: बिना सूचना कट रहे पंचायत कनेक्शन; बालोद में बारिश के बीच सरपंच संघ का बड़ा प...
धार्मिक

चिड़चिड़े व जिद्दी बच्चे को शांत कर देते हैं ये ज्योतिष उपाय

Child Astro Tips। घर में यदि कोई छोटा बच्चा रहता है तो हर कोई उसे भरपूर प्यार करते हैं। परिवार के सभी लोग जहां उसका ध्यान रखते हैं, साथ ही उसकी हर फरमाइश को भी पूरा करने में लग जाते हैं। लेकिन कई बार बहुत ज्यादा प्यार मिलने और हर फरमाइश पूरे होने के कारण बच्चा बहुत ज्यादा जिद्दी हो जाता है और माता-पिता, दादा-दादी की बातें नहीं सुनता है। बच्चे का स्वभाव बहुत ही गुस्सैल व चिड़चिड़ा हो जाता है। कई बार माता-पिता को भी कई लोगों के बीच में बच्चे के इस व्यवहार के कारण शर्मिंदगी झेलनी पड़ती है। यदि आपका बच्चा भी ऐसा ही जिद्दी और चिड़चिड़ा है तो उसके लिए ये वास्तु उपाय आजमा सकते हैं –

जिद्दी बच्चे के लिए आजमाएं ये उपाय

यदि आपका बच्चा बहुत ज्यादा गुस्सैल है और जिद्दी करता है तो इसके लिए आधा किलो गेहूं के आटे में आधा किलो शक्कर मिलाकर बच्चे के सिर से पैर तक 7 बार घड़ी की दिशा में घुमाएं। इस मिश्रण को बाद में पीपल और गूलर के पेड़ की जड़ में मौजूद चीटियों को खिला दें। मान्यता है कि 11 शुक्रवार तक हर सुबह ऐसा करने से बच्चों का गुस्सैल स्वभाव कम हो जाता है और बच्चे जिद्दी करना बंद कर देता है।

चीटियों को रोज आटा खिलाएं

ज्योतिष में चींटियों को नेगेटिव कीट माना गया है। ऐसी मान्यता है कि यदि चींटियों का पेट भर दिया जाता है तो घर या परिवार के किसी भी सदस्य पर से नकारात्मकता दूर होती है। यह उपाय करने से आपको बच्चे के स्वभाव में चमत्कारी बदलाव देखने को मिलेंगे।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button