ब्रेकिंग
Raipur Election Commissioners Meet: नवा रायपुर अटल नगर में 11 साल बाद राष्ट्रीय सम्मेलन, डिजिटल तकनी... Kawardha Sugarcane Farmers Update: शक्कर कारखाना में सरदार पटेल की प्रतिमा का भूमिपूजन, किसानों को र... Sudivya Kumar Sonu Shraddha: गुरुवार को होगा दिवंगत नेता का द्वादश श्राद्ध, प्रशासन ने सुरक्षा और ट्... Jharkhand School Sports News: खेलो झारखंड का कमाल, जूडो में नेशनल ट्रायल के लिए रायपुर रवाना हुए दो ... Caspian Cobra Snake Bite India: हिमाचल प्रदेश में कैस्पियन कोबरा के डसने से दो लोगों की मौत, देश का ... Kainchi Dham Connectivity Update: श्रद्धालुओं के लिए बड़ी खुशखबरी, काठगोदाम और ज्योलीकोट से जुड़ेगा ... Pithoragarh Lineman Death: शटडाउन लेने के बाद भी पोल पर चढ़े लाइनमैन की करंट लगने से मौत, ग्रामीणों ... IAS Tukaram Munde Exposes Hospital Bills: 11.50 रुपये का IV सेट 325 में क्यों? मेडिकल कंज्यूमेबल्स क... Yogi Government News: ओपी राजभर और अफसरों के बीच बढ़ा विवाद, जानिए क्या है पूरा मामला और क्यों हो रह... Box Murder Mystery Lucknow: बेरहमी से हत्या कर बक्से में ठूंसकर फेंका गया शव, मोहनलालगंज और निगोहां ...
टेक्नोलॉजी

व्हाट्सऐप ने लॉन्च किया नया प्राइवेसी फीचर चैट लॉक पासवर्ड से सुरक्षित रहेंगी निजी बातचीत

WhatsApp Privacy Feature: व्हाट्सऐप (Whatsapp) ने प्राइवेट चैट को और सुरक्षित करने के लिए एक नया फीचर ‘चैट लॉक’ लॉन्च किया है। व्हाट्सऐप की मालिकाना हक वाली कंपनी मेटा के सीईओ मार्क जकरबर्ग ने फेसबुक पोस्ट में इस फीचर को लॉन्च किए जाने की जानकारी दी। नया फीचर वॉट्सऐप के अंदर ही किसी खास चैट को लॉक करने की सुविधा देता है। जकरबर्ग ने लिखा है कि यह फीचर आपकी पूर्ण निजी बातों को एक पासवर्ड के जरिए सुरक्षित रखेगा।

कैसे करेगा काम?

नये फीचर के तहत, जब भी आपको कोई मैसेज करता है और उसे आप चैट लॉक करते हैं तो भेजने वाले का नाम और मैसेज दोनों ही छिप (Hidden) जाएंगे। ये चैट्स एक अलग फोल्डर में सेव होंगी। इसके साथ ही नोटिफिकेशन में मैसेज भेजने वाले का नाम और मैसेज दोनों हिडेन होंगे। इसका मतलब ये कि अगर आपका फोन किसी के हाथ लग जाता है तो भी वो आपके प्राइवेट मैसेज नहीं देख पाएंगे। आपने जिस चैट को लॉक कर दिया है उसे केवल पासवर्ड या बायोमेट्रिक के जरिए ओपन करने के बाद ही देखा जा सकेगा। यह फीचर नोटिफिकेशन से भी चैट को हटा देगा। यानी अगर आपका फोन किसी के हाथ में है, तो उसे लॉक्ट चैट में नये मैसेज आने का पता भी नहीं चलेगा। इस तरह आपकी प्राइवेसी सुरक्षित रहेगी।

क्या है फायदा?

यह फीचर भारत में उन लोगों के लिए फायदेमंद है जो परिवार के साथ रहते हैं और उनका फोन पत्नी, बच्चे या पैरेंट्स भी इस्तेमाल करते हैं। ऐसे में आप अपनी निजी बातचीत वाले चैट को लॉक कर सकते हैं। इसके मैसेजेज बिना पासवर्ड या बायोमैट्रिक के कोई नहीं पढ़ सकता। ऐसे में अगर आपको फोन अनलॉक भी है, तब भी कोई दूसरा आपके व्हाट्सएप मैसेज नहीं पढ़ सकेगा।

Related Articles

Back to top button