ब्रेकिंग
Fatehpur Crime News: फतेहपुर में प्रेमी की हत्या कर आरी-ग्राइंडर से काटे शव के टुकड़े; पति-पत्नी ने ... Maharashtra MLC Election: महायुति में सीट बंटवारे के बाद बगावत के सुर; अब्दुल सत्तार समेत कई नेता ना... Purnia Fraud Case: 18 साल पहले खोया बेटा बनकर घर लौटा 'ठग साधु'; लाखों रुपये ऐंठकर हुआ फरार, जानें प... D-Company Terror Module Busted: दाऊद के करीबी मुन्ना झिगाड़ा का भारत में आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़; ... CM Yogi in Bijnor: सूर्या चौहान हत्याकांड पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा बयान; बोले- 'दोस्ती की आड़ में... Muzaffarpur Crime News: कुख्यात शूटर गोविंद शर्मा की गोलियों से भूनकर हत्या; आइकॉन टावर में गैंगवार ... Fire at SPA Delhi: शिक्षा मंत्रालय के ऑफिस में नहीं, स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPA) में लगी... Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्...
टेक्नोलॉजी

लिंडा याकारिनो बनीं ट्विटर की नई सीईओ एलन मस्क ने ट्वीट कर किया ऐलान

Twitter New CEO : ट्विटर के मालिक एलन मस्क ने ट्विटर की नई सीईओ (CEO) के नाम का एलान कर दिया। एलन मस्क ने 12 मई को ट्वीट किया, ”मैं ट्विटर की नई सीईओ के रूप में लिंडा याकारिनो (Linda Yaccarino) का स्वागत करने के लिए उत्सुक हूं। लिंडा मुख्य रूप से व्यावसायिक संचालन पर ध्यान केंद्रित करेंगी, जबकि मैं प्रोडक्ट डिजाइन और नई तकनीक पर ध्यान केंद्रित करूंगा। प्लेटफॉर्म को सभी चीजों वाले ऐप ‘एक्स’ में बदलने के लिए लिंडा के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।” वैसे, इस बात की पहले से ही चर्चा चल रही थी कि लिंडा याकारिनो को ट्विटर का सीईओ बनाया जा सकता है। अब उसकी पुष्टि हो गई है। मस्क ने बताया कि लिंडा प्लेटफॉर्म के बिजनेस ऑपरेशंस पर फोकस करेंगी, वो खुद प्रोडक्ट डिजाइन और न्यू टेक्नोलॉजी से जुड़ा काम संभालेंगे।

कौन हैं लिंडा याकारिनो?

लिंडा याकारिनो ने 1981 से 1985 के बीच पेन स्टेट यूनिवर्सिटी (Penn State University) से लिबरल आर्ट्स और टेलीकम्यूनिकेशंस विषयों में पढ़ाई की है। ये 2011 से एनबीसी यूनिवर्सल के साथ काम करती आ रही हैं। याकारिनो ने 19 वर्षों तक टर्नर कंपनी के लिए भी काम किया है। याकारिनो ने कॉमकास्ट कॉर्प एंटरटेनमेंट और मीडिया डिवीजन के एडवरटाइजिंग बिजनेस का आधुनिकीकरण किया। उनकी इसी खासियत की वजह से मस्क ने उन्हें चुना है। दरअसल अक्टूबर में मस्क के ट्विटर का अधिग्रहण करने के बाद से ज्यादातर एडवरटाइजर्स ने ये प्लेटफॉर्म छोड़ दिया है। उन्हें लगता है कि कंपनी के लगभग 80% कर्मचारियों को निकाले जाने के बाद उनके एडवरटाइजमेंट सही तरीके और सही जगह पर नहीं दिखाई देंगे। ऐसे में नये सीईओ के सामने काफी बड़ी चुनौतियां हैं।

Posted By: Shailendra Kumar

Related Articles

Back to top button