ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
धार्मिक

घर में इन जगह पर शीशा लगा है तो हटा ले वरना आएंगी बड़ी समस्याएं

 हर घर में शीशा (दर्पण) तो होता ही है। यह शीशा न सिर्फ घर की सजावट में भी अहम भूमिका निभाता है, बल्कि आपके व्यक्तित्व को निखारने में भी मदद करता हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे रखने की एक सही दिशा बताई गई है। यदि सही दिशा में यह शीशा नहीं रखा जाए, तो आपको इससे नुकसान भी उठाने पड़ सकते हैं। माना जाता है कि सही दिशा में सही चीज रखना चाहिए। इससे घर में सुख-शांति और समृद्धि बनीं रहती हैं। इसके अलावा बरकत भी आती है। सही दिशा में लगा शीशा किस्मत के दरवाजे खोलता है। वहीं गलत दिशा में शीशा लगाने से घर में कंगाली आती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में दर्पण लगाते समय भी वास्तु से जुड़े कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस लेख में हम इस बारे में जानेंगे।

शीशे से जुड़े वास्तु के नियम

– वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में शीशे को सही दिशा में लगाना चाहिए। कभी भी पश्चिम या दक्षिण दिशा की दीवार पर नहीं लगाना चाहिए। इस दिशा में शीशा लगाने से घर के सदस्यों पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और घर कलह बनी रहती है।

– घर में दपर्ण टूटा-फूटा, नुकीला, धुंधला या गंदा नहीं रखना चाहिए। यदि ऐसा है, तो आप तुरंत इस प्रकार के शीशों को घर से बाहर कर दें। ऐसा दपर्ण रखने से घर में कंगाली आती है और तरक्की रुक जाती है।

– वास्तु शास्त्रों के अनुसार घर के स्टोर रूम में कभी भी शीशा नहीं लगाना चाहिए। इस जगह शीशा लगाने से घर के सदस्यों को हमेशा मानसिक तनाव रहता है। वे सही निर्णय भी नहीं ले पाते हैं।

– घर के किचन में शीशा नहीं होना चाहिए। इससे निकलने वाली नकारात्मक ऊर्जा घर के सदस्यों की सेहत को खराब करती है।

– बेडरूम में शीशा नहीं होना चाहिए। शीशे में बिस्तर का प्रतिबिंब नहीं दिखना चाहिए। इससे बेडरूम के शीशे में खुद को देखने से भ्रम की स्थति का सामना करना पड़ता है। अगर कोई विकल्प नहीं है, तो शीशे पर हल्का पर्दा लगाकर रखें।

– घर के मुख्य द्वार पर शीशे को नहीं लगाएं। मुख्य द्वार पर शीशा लगाने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन नहीं होता है। मुख्य द्वार पर शीशा लगाने से उन्नति रुक जाती है।

– बाथरूम में पूर्व या उत्तर दिशा की दीवारों पर शीशा लगाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

– शीशा लगाने के लिए पूर्व और उत्तर दिशा शुभ मानी जाती है। उत्तर दिशा धन के देवता भगवान कुबेर का केंद्र है, इसलिए इस दिशा में शीशा लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/ सामग्री/ गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ ज्योतिषियों/ पंचांग/ प्रवचनों/ धार्मिक मान्यताओं/ धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें।’

Related Articles

Back to top button