ब्रेकिंग
MP Rajya Sabha Election: मीनाक्षी नटराजन ने भरा नामांकन; कांग्रेस का आरोप- भाजपा दे रही विधायकों को ... GRP Training Update: जीआरपी को अब मिलेगी आधुनिक पुलिसिंग की ट्रेनिंग; संगठित अपराध और आतंकवाद से निप... IRCTC Bharat Gaurav Train: 11 दिन में करें 5 ज्योतिर्लिंग और द्वारकाधीश के दर्शन; जानें किराया और बु... Indore BRICS Summit 2026: इंदौर में ब्रिक्स कृषि मंत्रियों की बड़ी बैठक; खेती और किसानों के भविष्य का... MP Monsoon Update: मानसून आने से पहले ही मध्य प्रदेश में जून का कोटा पूरा; जानें कब होगी आधिकारिक एं... INDIA Alliance Meeting: दिल्ली में विपक्ष की महाबैठक; बीजेपी को घेरने की रणनीति पर मंथन, कई बड़े दल र... TMC Crisis in Bengal: ममता बनर्जी को बड़ा झटका; राज्यसभा सांसद सुखेंदु शेखर रॉय ने दिया इस्तीफा, 10 स... Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ...
मध्यप्रदेश

मंडला नगरपालिका उपाध्यक्ष सहित दो अन्य पर मारपीट का आरोप एफआइआर दर्ज

मंडला। नगरपालिका उपाध्यक्ष जैसे एक जिम्मेदार और गरिमामयी पद पर होने के बावजूद अखिलेश कछवाहा द्वारा एक रोड ठेकेदार से मारपीट का मामला बेहद गरमा गया है। सिर्फ नगरीय इलाकों में ही नहीं, यह विवाद अब मंडला नगरपालिका की सीमा से बाहर जाकर अन्य जिलों में भी चर्चा का विषय इसलिए बन चुका है क्याेंकि मंडला नगरपालिका उपाध्यक्ष और दो अन्य पर महाराजपुर पुलिस एफआइआर दर्ज कर चुकी है।

यह था मामलाः

महाराजपुर थाना प्रभारी सुभाष बघेल ने बताया कि रिंकू कछवाहा बुधवार की सुबह सूरजकुंड से पुरवा तिराहा से झूला पुल की ओर आ रहा था। चूंकि यह मार्ग निर्माणाधीन है और जिला प्रशासन ने इस मार्ग से आवागमन को प्रतिबंधित कर रखा है। इसके बावजूद रिंकू कछवाहा के इस मार्ग से गुजरने पर रोड ठेकेदार सोनू राजपूत ने आपत्ति जताई। तो रिंकू कछवाहा उससे विवाद करने लगा और फोन करके मंडला नगर से अपने साथियों को बुलवा लिया। मौके पर मंडला नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा एक अन्य साथी को लेकर पहुंचा और तीनों ने सोनू राजपूत के साथ जमकर मारपीट की। घायल अवस्था में साेनू काे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने शुरू की जांचः

एसडीएम मंडला पुष्पेंद्र अहाके ने बताया कि महाराजपुर थाना अंतर्गत क्षेत्र ग्राम सकवाह में रोड ठेकेदार सोनू राजपूत से मारपीट के आरोपित मंडला नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, रिंकू कछवाहा एवं अन्य अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पुलिस थाना महाराजपुर में धारा 294, 324, 506 एवं 34 के तहत एफआइआर दर्ज कराई गई है। जानकारी के अनुसार, निर्माण कार्य के कारण झूला पुल से पुरवा मार्ग को प्रतिबंधित किया गया है। जिस पर आवागमन को लेकर हुए विवाद में नगरपालिका उपाध्यक्ष अखिलेश कछवाहा, रिंकू कछवाहा एवं अन्य अज्ञात व्यक्ति द्वारा रोड ठेकेदार सोनू राजपूत से मारपीट की गई है। महाराजपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Back to top button