ब्रेकिंग
MP Transport Scheme: मप्र में शुरू होगी 'मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा योजना'; 1,164 मार्गों पर दौड़े... Indore Traffic News: इंदौर के MR-10 ब्रिज पर टोल नाका हटते ही बना नया 'ब्लैक स्पॉट'; रॉन्ग साइड ड्रा... MP Police SI Result 2025: सूबेदार और सब निरीक्षक लिखित परीक्षा का रिजल्ट जारी; 5 जून से भोपाल-जबलपुर... Dhar Bhojshala News: 721 साल बाद इतिहास बदला! धार भोजशाला में आज शुक्रवार को गूंजेंगे मां वाग्देवी क... Delhi-Jewar RRTS: दिल्ली से जेवर एयरपोर्ट सिर्फ 21 मिनट में! यूपी सरकार ने रैपिड रेल कॉरिडोर की DPR ... Dhar Bhojshala High Security: भोजशाला आदेश के बाद धार में पहला शुक्रवार आज; RAF की कंपनियां तैनात, च... Jabalpur NCC Camp: जबलपुर IIITDM में एनसीसी कैंप के 31 बच्चे बीमार; 45°C पारे में लू लगने से मची अफर... Gwalior Heatwave: ग्वालियर में 45°C पारे के बीच ट्रैफिक सिग्नल बने आफत; फुट ओवर ब्रिज और पेड़ों की छ... Bilaspur Weather Effect: बिलासपुर में भीषण गर्मी और लू का कहर; सिम्स और जिला अस्पताल की ओपीडी में उम... Bhopal Petrol Crisis: भोपाल में पेट्रोल-डीजल की किल्लत पर कलेक्ट्रेट में हाई-लेवल बैठक; कंपनियों और ...
मनोरंजन

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी का फर्स्ट लुक जारी देसी लुक में नजर आईं आलिया भट्ट

 बाॅलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी इस समय काफी चर्चा का विषय बनी हुई है। करण जौहर ने आज अपने बर्थडे पर इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी कर दिया है। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की फैंस काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। वहीं शूटिंग के कुछ वीडियोज भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे, जिसे देख फैंस की एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ गई थी। दरअसल पिछले काफी सालों से करण जौहर डायरेक्शन से दूरी बनाए हुए थे, लेकिन रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के साथ वे एक बार फिर वापसी करने जा रहे हैं।

आलिया और रणवीर का फर्स्ट लुक

करण जौहर ने 51वें बर्थडे के मौके पर फिल्म से आलिया भट्ट और रणवीर सिंह का फर्स्ट लुक रिवील किया है। करण जौहर ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर राॅकी और रानी की प्रेम कहानी की कई तस्वीरें शेयर की है। इनमें आलिया देसी लुक में नजर आ रही हैं। वहीं रणवीर सिंह वेस्टर्न और फंकी लुक में दिखाई दे रहे हैं। रॉकी और रानी की प्रेम कहानी के सामने आए दोनों लुक देखकर कहा जा सकता है कि फिल्म में आलिया देसी गर्ल और रणवीर बैड बाॅय की इमेज में नजर आने वाले हैं। फिल्म में एक्ट्रेस रानी और एक्टर रॉकी का किरदार निभा रहे हैं।

सात सालों बाद करण जौहर की वापसी

करण जौहर लगभग साल सातों के बाद रॉकी और रानी फिल्म के डायरेक्शन के साथ फील्ड पर वापसी कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और आलिया भट्ट के साथ-साथ धर्मेंद्र, जया बच्चन और शबाना आजमी भी अहम रोल में हैं। राॅकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म को इशिता मोइत्रा, शशांक खेतान और सुमित राॅय ने मिलकर लिखा है। ये फिल्म 28 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Related Articles

Back to top button