ब्रेकिंग
EVM में टोटलाइजर से क्यों नहीं हो सकती वोटों की गिनती?: सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और चुनाव आयोग से मां... किशनगंज: खकवा नदी के तेज बहाव में तैरकर जनाजा ले जाने की मजबूरी, ग्रामीणों ने डीएम और बिहार सरकार से... शिवपुरी में रहस्यमयी बीमारी का कहर: 10 दिनों में एक ही परिवार के 4 बच्चों की मौत, डेंगू-मलेरिया निगे... भारतीय मुसलमानों के अधिकारों के लिए 51 सदस्यीय राष्ट्रीय निगरानी समिति का गठन: नई दिल्ली में ऐलान अफगानिस्तान टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान: श्रेयस अय्यर बने कप्तान, युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी... 'सैयारा' फेम अनीत पड्डा की नई सीरीज 'हुंकार: द रोर' का टीजर रिलीज: जानें कहानी, स्टार कास्ट और OTT र... नेपाल में 180 km/h की रफ्तार से आई 'हिमालयी सुनामी': रसुवा-धाडिंग में भारी तबाही, सुरंगों में बचाव क... LIC के दो नए धमाकेदार प्लान: गारंटीड सेविंग्स के साथ मिलेगा प्योर लाइफ कवर, 7 सितंबर से शुरू होगी बि... UPI का नया रिकॉर्ड: अगस्त में ₹29.82 लाख करोड़ का लेनदेन, कुल 2,451 करोड़ ट्रांजेक्शन दर्ज; NPCI ने ... श्रीकृष्ण के सबसे प्रिय भोग माखन-मिश्री और पंचामृत की विधि; जानें मलाई से शुद्ध माखन बनाने का आसान न...
खेल

रोमांचक मुकाबले में 1 रन से जीती लखनऊ की टीम बेकार गई रिंकू सिंह की शानदार पारी

आईपीएल 2023 के 68वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स ने 1 रन से हराकर रोमांचक जीत दर्ज की। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले गए इस मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। लखनऊ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता को जीत के लिए 177 रनों का लक्ष्य दिया। जवाब में कोलकाता की टीम 7 विकेट खोकर 175 रन ही बना सकी। रिंकू सिंह ने 33 गेंदों में नाबाद 67 रन बनाये, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। कोलकाता की ओर से जेसन रॉय ने अच्छी पारी खेली और 28 गेंदों में 45 रन बनाये। वेंकटश अय्यर ने भी 15 गेदों में 24 रन बनाये।

लखनऊ की पारी

पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही। करण शर्मा केवल 3 रन बनाकर आउट हो गये। क्विंटन डी कॉक ने पारी संभालने की कोशिश की, लेकिन 28 रनों के स्कोर पर कैच आउट हो गये। प्रेरक मांकड़ ने 28 रनों का योगदान दिया। टीम के लिए निकोलस पूरन ने शानदार बैटिंग की। उन्होंने 30 गेंदों में 58 रन बनाए। आयुष बदोनी ने भी उनका साथ निभाते हुए 25 रन बनाये। लखनऊ की टीम ने 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 176 रन बनाये। कोलकाता के लिए शार्दुल ठाकुर, सुनील नरेन और वैभव अरोड़ा ने 2-2 विकेट लिए। वहीं हर्षित राणा और वरुण को एक-एक विकेट मिला।

प्लेइंग XI

लखनऊ सुपर जायंट्स

क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), करण शर्मा, प्रेरक मांकड़, मार्कस स्टोइनिस, निकोलस पूरन, क्रुणाल पांड्या (कप्तान), आयुष बडोनी, कृष्णप्पा गौतम, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान

कोलकाता नाइट राइडर्स

रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), जेसन रॉय, वेंकटेश अय्यर, नीतीश राणा (कप्तान), आंद्रे रसेल, रिंकू सिंह, शार्दुल ठाकुर, सुनील नारायण, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती

Related Articles

Back to top button