ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
मनोरंजन

दर्शकों को खूब पसंद आया काली का किरदार एनिमेटेड शो ने जीता लोगों का दिल

देश के तेजी से बढ़ते चैनल क्यू टीवी (Q TV) ने एनिमेशन के तड़के के साथ ‘काली- द सुपरशक्ति’ शो को दर्शकों के लिए खूबसूरती से पिरोया है। अपने लॉन्च के कुछ ही दिनों में शो ने बच्चों और बड़ों, दोनों के दिलों में विशेष जगह बना ली है। इस शो का प्रसारण सोमवार से शुक्रवार, शाम 6 बजे किया जा रहा है। शानदार एनिमेशन और हर एपिसोड में विशेष संदेश, इसे अन्य सभी शोज़ से अलग बनाते हैं। क्यू टीवी (Q TV)पर प्रसारित किए जा रहे इस शो ने दर्शकों को विशेष रूप से आकर्षित किया है, जो काली की कहानी पर आधारित है।

एनिमेटेड शो सभी को आया पसंद

शो की मुख्य किरदार ‘काली’ महाशिवरात्रि पर जन्मी एक युवा लड़की है, जिसे लड़कियों की समस्याओं को हल करने के लिए भगवान शिव से आशीर्वाद के रूप में विशेष शक्तियाँ मिली हैं। काली अपने माता-पिता और जुड़वाँ बहन गौरी के साथ रहती है, लेकिन एक दुर्घटना में गौरी और उसके पिता की मृत्यु हो जाती है। इसके बाद काली के जीवन में एक ऐसा मोड़ आता है, जब उसे मानव जीवन की बुराई से रक्षा के लिए भगवान शिव से मिलीं शक्तियों के बारे में पता चलता है। यह देखना वास्तव में विशेष होगा कि काली मानव जाति को बुराइयों से किस तरह बचाती है।

जिस गाँव में काली रहती है, वह कुछ समय से भारी समस्याओं का सामना कर रहा है। अपनी शक्तियों का उपयोग बुराई के खिलाफ काली कैसे करेगी और अपनी जन्मभूमि की रक्षा कैसे करेगी, यह देखने लायक होगा। अपनी विशेष सीख वाले इस शो को बच्चों सहित परिवार के सभी सदस्यों को जरूर देखना चाहिए।

अच्छी टीआरपी के साथ आगे बढ़ा शो

शो के शुरुआती एपिसोड्स ने दर्शकों को उत्सुकता की लहरों के बीच छोड़ दिया है कि जब पहली बार काली को अपनी जादुई शक्तियों के बारे में पता चलेगा, तो उसकी प्रतिक्रिया क्या होगी? वह किस तरह अपने जादू से लोगों की परेशानियों को छूमंतर करेगी? ऐसे कई सवालों के साथ इसका हर एपिसोड दर्शकों में अगला एपिसोड देखने की इच्छा बढ़ा देगा। तो देखना न भूलें ‘काली- द सुपरशक्ति’ सोमवार से शुक्रवार, शाम 6 बजे सिर्फ और सिर्फ क्यू टीवी पर, जिसका रिपीट टेलीकास्ट रात 10 बजे किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button