ब्रेकिंग
Swami Avimukteshwaranand on Gen Z: सादगी और मासूमियत ने दिला दिया मंत्री से इस्तीफा, मुख्य चुनाव आयु... Dewas Naka Flyover Indore: जाम से मिलेगी राहत, दिसंबर 2026 या जनवरी 2027 तक शुरू होने की संभावना MP Shujalpur Incident: चौबे मार्ग पर डीजे के कंपन से गिरा पैतृक मकान का हिस्सा, शांति समिति के नियमो... Bhojshala Satyagrah Dhar: संत समाज हिंदू आस्था के इस केंद्र के लिए पूरी तरह समर्पित, मां सरस्वती की ... UPI ट्रांजैक्शन पर 0.4% MDR चार्ज का विरोध: 2 अक्टूबर को 'नो UPI डे' मनाने की तैयारी में मोबाइल रिटे... Shahdol News: बिजली कटने से नाराज युवक शराब के नशे में ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ा, सब-स्टेशन में मचाया जमक... Bilaspur News: मस्तूरी के स्कूल में बड़ा हंगामा, लेक्चरर ने प्रिंसिपल से की गाली-गलौज और जान से मारन... Ujjain Simhastha 2028: विकास कार्यों के लिए सीएम मोहन यादव ने खुद तोड़ा अपना पैतृक मकान, कहा- जनहित ... Ganesh Visarjan Accident Bhind: भारी बारिश के बीच नदी में फिसले पैर, एनडीआरएफ की टीम भी अब तक नहीं ढ... MPPSC Success Story: असफलता से हार नहीं मानी, 5 बार नेट क्वालीफाई कर राजीव कुशवाहा ने हासिल किया मुक...
खेल

कौन है आकाश मधवाल जिसने तोड़ा LSG का सपना ऐसा रहा क्रिकेट सफर

मुंबई इंडियंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। इस जीत के हीरो आकाश मधवाल रहे। उन्होंने 5 रन देकर 5 विकेट लिए। जसप्रीत बुमराह और जोफ्रा आर्चर की गैरमौजूदगी में मुंबई के लिए गेंदबाजों को लेकर चिंता थी। कप्तान रोहित शर्मा ने आकाश मधवाल पर भरोसा जताया है। आकाश ने इस मौके का पूरा फायदा उठाया। टीम के लिए डेब्यू के बाद से उनका प्रदर्शन जबरदस्त रहा है। उनके प्रदर्शन के बाद से सोशल मीडिया पर उनके नाम की चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं कौन है आकाश मधवाल और उनका क्रिकेट सफर।

वसीम जाफर ने पहचानी काबिलियत

आकाश मधवाल 29 साल के है। जिस उम्र में टी20 क्रिकेट में करियर ढलान पर है, आकाश को मौका मिला। वसीम जाफर ने मधवाल के क्रिकेट करियर को नया मोड़ दिया था। जाफर की नजर आकाश पर तब पड़ी जब वह उत्तराखंड के कोच थे। मधवाल की बॉलिंग ने भारत के पूर्व बल्लेबाज को प्रभावित किया। 2022-23 में सफेद गेंद क्रिकेट में उत्तराखंड का कप्तान बनाया गया।

पेशे से इंजीनियर है आकाश मधवाल

आकाश मधवाल इंजीनियर है। उन्होंने अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद अपने क्रिकेट जुनून को आगे बढ़ाया। वह आईपीएल में खेलने वाले उत्तराखंड के पहले खिलाड़ी हैं।

ऋषभ पंत से है खास कनेक्शन

आकाश मधवाल और ऋषभ पंत दोनों कोच अवतार सिंह के नेतृत्व में खेल चुके हैं। पंत कम उम्र में दिल्ली आ गए। जिससे मधवाल IPL में खेलने वाले उत्तराखंड के पहले क्रिकेटर बन गए। वह रुड़की के ढंडेरा इलाके के रहने वाले है।

कभी आरसीबी के नेट बॉलर थे आकाश

आकाश मधवाल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कैंप का हिस्सा थे। वह RCB के लिए नेट बॉलर थे। आकाश की काबिलियत को देखते हुए मुंबई ने उन्हें इस सीजन के लिए रिटेन करने का फैसला किया। ये फैसला आखिरकार टीम के पक्ष में रहा।

आकाश मधवाल का क्रिकेट करियर

आकाश अपने करियर में 10 फर्स्ट क्लास, 17 लिस्ट-ए और 29 टी20 मैच खेल चुके हैं। फर्स्ट क्लास में 12, लिस्ट ए में 18 और टी20में 37 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

Related Articles

Back to top button