ब्रेकिंग
Chowka Thana Area News: बस में सवार थे 25-30 यात्री, सुबह तड़के हुए हादसे के बाद मची अफरा-तफरी Jail News: रांची के बाद अब जमशेदपुर में सुधर रही जेल की स्थिति, उत्पादन इकाइयों से जुड़ रहे हैं बंदी Gumla News: शहीद अल्बर्ट एक्का के बेटे विंसेंट एक्का से ट्रैक्टर वापस, कृषि विभाग ने वित्तीय विवाद प... Jharkhand News: कीर्तन में जा रहे 55 वर्षीय भागीरथ राय के साथ लूटपाट, मुफस्सिल थाना प्रभारी ज्ञान रं... Election Commission Controversy: इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के बाद घिरे CEC ज्ञानेश कुमार, देश भर म... UP Crime News: हथियार ले जाने पर सवाल पूछने पर मारपीट का मामला, वादी पक्ष ने संपत्ति कुर्की की मांग ... Indore Collectorate Rallies: पारंपरिक वेशभूषा में सड़कों पर उतरे सैकड़ों समाजजन, शिक्षा और रोजगार मे... Bilaspur Crime News: अमसेना में चोरों ने कार चुराकर जलाई, घर में घुसकर उखाड़े थे सीसीटीवी कैमरे और च... Rasik Dulari Sharan Death: वृंदावन आश्रम हादसे में नया अपडेट, सिर में फ्रैक्चर और पसलियां टूटने से ह... T20 क्रिकेट में रचा गया नया इतिहास: 13 साल बाद टूटा क्रिस गेल का वर्ल्ड रिकॉर्ड
धार्मिक

गंगा दशहरा 30 मई को परेशानी दूर करेंगे पीली सरसों के ये उपाय

हिंदू धर्म में गंगा नदी का विशेष महत्व बताया गया है और गंगा जल को पवित्र मान कर हर हिंदु अपने घर में रखता है। गंगा नदी से ही जुड़ी हुआ विशेष पर्व गंगा दशहरा हर साल उल्लास के साथ मनाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि गंगा दशहरा के दिन ही मां गंगा भगवान शिव की जटाओं से निकलती हुई धरती पर अवतरित हुई थीं। हर साल गंगा दशहरा ज्येष्ठ महीने की दशमी तिथि को मनाया जाता है और पवित्र गंगा नदी में स्नान किया जाता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक Ganga Dussehra इस साल 30 मई, मंगलवार को मनाया जाएगा।

गंगा दशहरा का धार्मिक महत्व

Ganga Dussehra पर गंगा नदी में स्नान का विशेष महत्व है। ऐसा धार्मिक मान्यता है कि इस दिन गंगा नदी में स्नान करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही विधिपूर्वक गंगा की पूजा करते हैं। Ganga Dussehra के दिन पीली सरसों के कुछ उपाय करने से संपन्नता, सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।

Ganga Dussehra पर पीली सरसों से जुड़े ये उपाय

अगर कोई व्यक्ति आर्थिक तंगी से परेशान हो रहा है तो गंगा दशहरा के दिन पीली सरसों को गंगाजल से धोकर साफ कर लें। इसे कपूर के साथ एक पीले कपड़े में बांधकर पोटली बना लें और इसे घर के मेन गेट पर लटका देने से धन संबंधी सभी दिक्कतें दूर हो जाती है।

सुख समृद्धि का उपाय

अगर कोई व्यक्ति घर में सुख-समृद्धि चाहता है तो गंगा दशहरा के दिन एक कांच की कटोरी में पीली सरसों डालकर घर के ईशान कोण में रखना चाहिए। बाद में इस कटोरी को किसी गरीब को दान कर देना चाहिए। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

घर में शांति का उपाय

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर किसी व्यक्ति के घर आए दिन लड़ाई-झगड़े होते हैं. परिवार के सदस्यों में मनमुटाव होता रहता है तो घर में पीली सरसों जलाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है. साथ ही, घर में सकारात्मक ऊर्जा वास करती है. इस उपाय से घर में शांति बनी रहती है.

पितरों की शांति के लिए

पितरों की शांति के लिए गंगा में तर्पण किया जाता है। अगर किसी व्यक्ति को बुरी नजर लग गई है तो Ganga Dussehra की शाम कपूर लें और इसे पीली सरसों के साथ जला दें। इसके धुएं से घर की नजर उतर जाती है।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में दी गई जानकारी/सामग्री/गणना की प्रामाणिकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। सूचना के विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/धार्मिक मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संकलित करके यह सूचना आप तक प्रेषित की गई हैं। हमारा उद्देश्य सिर्फ सूचना पहुंचाना है, पाठक या उपयोगकर्ता इसे सिर्फ सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त इसके किसी भी तरह से उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता या पाठक की ही होगी।’

Related Articles

Back to top button