ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
टेक्नोलॉजी

Google Pixel 7a स्मार्टफोन के लॉन्च के साथ ही 6a पर मिल रहा शानदार डिस्काउंट जानिए पूरी Detail

Google Pixel 7a launched: भारत समेत पूरे वैश्विक बाजार में Google Pixel 7a को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। इस मोस्ट-अवेटेड स्मार्टफोन की कीमत 43,999 रुपये रखी गई है और यह गूगल की सबसे किफायती फोन है। इसका डिजाइन Pixel 7 और 7 Pro के जैसा है लेकिन देखने में थोड़ा ज्यादा प्रीमियम लगता है। Google ने इसे अपने Tensor G2 प्रोसेसर चिप के साथ उतारा है। इसमें आपको पांच साल का सिक्योरिटी अपडेट भी मिलेगा।

डिस्प्ले और कलर

Pixel 7a में 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले है और स्क्रीन कॉर्निंग ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है। Pixel 7a चारकोल, ओसियन और स्नो कलर में आता है। Pixel 7a में Google का Tensor G2 प्रोसेसर है और 8GB के रैम के साथ 128GB का UFS3.1 स्टोरेज मिलता है, जो नॉन-एक्सपेंडेबल है। इसकी बैटरी 4,300mAh की है जो फास्ट वायर्ड और वायरलेस चार्जिंग के साथ उपलब्ध है।

कैमरा और स्पीकर

Pixel 7a में 64MP मेन (f/1.89, OIS) और 13MP अल्ट्रावाइड (f/2.2, 120-डिग्री FOV, ऑटोफोकस) रियर विथ डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें आप 4K@60fps तक वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें फोटो अनब्लर और मैजिक इरेजर जैसी टूल्स भी उपलब्ध है। अन्य फीचर्स में डुअल स्पीकर, इन-स्क्रीन फिंगरप्रिंट रीडर, फेस अनलॉक, ब्लूटूथ 5.3, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी वर्जन 3.2 और 5जी सपोर्ट भी है।

Google Pixel 7a: कीमत

भारत में Google Pixel 7a 8GB/128GB की कीमत 43,999 रुपये निर्धारित की गई है। इसे आप फ्लिपकार्ट से खरीद सकते हैं। गूगल किसी भी पिक्सल डिवाइस और अन्य चुनिंदा स्मार्टफोन मॉडल के एक्सचेंज पर 4,000 रुपये की छूट भी देगा। इसके साथ आप Fitbit Inspire 2 या Google Pixel Buds A-सीरीज को 3,999 रुपये में प्राप्त कर सकते हैं। फोन में कोई परेशानी होने पर आप भारत के 27 शहरों में Pixel 7a और अन्य Pixel डिवाइस के लिए वॉक-इन सपोर्ट का भी लाभ उठा सकते हैं।

सस्ते में खरीदें 6a

Google Pixel 7a के लॉन्च होने के कुछ ही घंटों बाद Google Pixel 6a की कीमत घट गई है। इसे अब सिर्फ 27,999 रुपये में ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart से खरीदा जा सकता है। बता दें कि पहले इसकी कीमत 43,999 रुपये थी। इस तरह इस फोन पर 16,000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट दिया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button