ब्रेकिंग
Punjab High Court Notice to Govt: डीए/डीआर भुगतान में विफलता पर मुख्य सचिव तलब; तरुण चुग का मान सरका... Jalandhar BJP News: जालंधर में भाजपा बस्ती बावा खेल मंडल की नई टीम घोषित; मिशन 2027 को लेकर कार्यकर्... Punjab UDISE Survey 2026-27: यूडाइस सर्वे के काम में देरी पर शिक्षा विभाग सख्त; 30 सितंबर तक अल्टीमे... Punjab Crime News: गुरदासपुर केंद्रीय जेल में कैदियों में भिड़ंत; सायरन बजते ही इलाके में हड़कंप, 2 ... Jashpur Wildlife News: जशपुर में खेत के पास मिला नर दंतैल हाथी का शव; दुलदुला वन परिक्षेत्र में मची ... Jashpur Crime Action: जशपुर में गुंडागर्दी पर बड़ा एक्शन! हवाई फायर कर मोबाइल लूटने वाले BRCC की सेव... Baloda Bazar Ganesh Visarjan: बलौदा बाजार में गणेश विसर्जन से पहले पुलिस का फ्लैग मार्च; उपद्रवियों ... Chhattisgarh Infrastructure News: कवर्धा शहर को जाम से मिलेगी मुक्ति; ₹54 करोड़ की 4-लेन फोरलेन परिय... EC Voter List SIR Row: दो चुनाव आयुक्तों की आपत्ति पर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान; कांग्रेस बोली- 'ज... FJCCI Demand Ranchi: उद्घाटन के 3 साल बाद भी बंद पड़ा रांची ट्रांसपोर्ट नगर! FJCCI ने परिवहन सचिव रा...
मनोरंजन

कौन है आशीष विद्यार्थी की दूसरी पत्नी रूपाली बरुआ 60 साल की उम्र में दूल्हा बने एक्टर

 बॉलीवुड के शानदार और पॉपुलर एक्टर आशीष विद्यार्थी ने 60 साल की उम्र में दूसरी शादी कर ली है। उन्होंने असम में रहने वाली रूपाली बरुआ के साथ गुपचुप तरीके से शादी रचा ली है। दोनों ने कोर्ट मैरिज की। जैसे ही आशीष विद्यार्थी और रुपाली की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर आई, हर तरफ से कपल को बधाईयां मिली। साथ ही सभी ये जानने के लिए काफी एक्साइटेड हो गए कि आखिर ये रूपाली बरुआ है कौन, जिन्होंने आशीष विद्यार्थी संग दूसरी शादी की है। हम आपको रूपाली बरुआ के बारे में सब कुछ बताने जा रहे हैं।

कोर्ट मैरिज कर रचाई दूसरी शादी

आशीष विद्यार्थी और रूपाली बरुआ की शादी में परिवार और करीबी दोस्त शामिल थे। 60 साल की उम्र में आशीष विद्यार्थी ने दूसरी शादी कर ये खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की। उनकी खुशी की ठिकाना नहीं है। कपल अपनी शादी की तस्वीरों में बेहद ही खुश नजर आ रहे हैं। दोनों को देखकर कहा जा सकता है कि कपल अपने फैसले पर काफी खुश हैं।

कौन है रूपाली बरुआ?

दरअसल रूपाली बरुआ असम के गुवाहाटी की रहने वाली हैं। रूपाली का कोलकाता में एक फैशन स्टोर और अपना खुद का बिजनेस है। रूपाली ने अपनी दोस्तों के साथ मिलकर कोलकाता में एक बुटीक और कैफे खोला है। ये 32 हजार स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।

कैसे हुई रूपाली और आशीष की मुलाकात?

दरअसल जब आशीष विद्यार्थी और रूपाली बरुआ से इस बारे में पूछा गया कि उनकी पहली मुलाकात कैसे हुई तो एक्टर ने कहा ये एक लंबी कहानी है और इस बारे में वे फिर कभी जरूर बताएंगे। वहीं रूपाली ने कहा कि वे और आशीष कुछ समय पहले ही मिले थे और तभी फैसला कर लिया था कि वे अपने रिश्ते को आगे लेकर जाएंगे।

आशीष विद्यार्थी की पहली पत्नी कौन है?

आशीष विद्यार्थी की पहली शादी एक्ट्रेस पीलू विद्यार्थी से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है, जिसका नाम अर्थ विद्यार्थी है। पीलू विद्यार्थी का पहले नाम राजोशी बरुआ था। वे एक एक्ट्रेस और सिंगर हैं।

क्या आशीष विद्यार्थी के बच्चे हैं?

बता दें कि आशीष विद्यार्थी एक्टर होने के साथ-साथ एक यूट्यूबर भी हैं। उन्होंने अपने एक वीडियो में फैंस के साथ शेयर किया था कि बेटे की दिलचस्पी एक्टिंग में बिल्कुल भी नहीं है। उनका बेटा मैथ्स में काफी इंटरेस्ट रखता है और वह उसी में आगे कुछ करना चाहता है।

Related Articles

Back to top button