ब्रेकिंग
Maharashtra Rain Havoc: महाराष्ट्र में बारिश बनी काल, लापरवाही के चलते 9 लोगों की दर्दनाक मौत; जानें... How to Get Glass Hair: कोरियन हेयर केयर रूटीन से पाएं स्मूथ, शाइनी और हेल्दी बाल; जानें आसान तरीका Women's T20 World Cup 2026 Final: ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड के बीच खिताबी जंग, जानें विजेता टीम को म... Bollywood News: अक्षय कुमार की कमाई का नया जरिया, मुंबई में करोड़ों की प्रॉपर्टी बेचकर कमाए भारी मुना... Mental Health Crisis: युद्ध के मैदान से लौटे सैनिकों में PTSD का खतरा, इजराइल में 1 लाख तक पहुंच सकत... Crude Oil Prices: कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का पेट्रोल-डीजल पर असर, सरकार ने साफ की स्थिति WhatsApp, Telegram & Signal News: यूजरनेम फीचर पर बढ़ी सरकार की सख्ती, फ्रॉड के डर से मांगा जवाब Budh Margi 2026: 25 जुलाई को बुध अपनी ही राशि में होंगे मार्गी, इन 4 राशियों को रहना होगा बेहद सावधा... Benefits of Oats: ओट्स खाने के जबरदस्त फायदे, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर नाश्ते के लिए अपनाएं ये तरीक... Etah Road Accident: एटा में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़ी बस को कंटेनर ने मारी टक्कर; 5 की मौत, ...
मनोरंजन

मलाइका अरोड़ा ने शेयर की बाॅयफ्रेंड अर्जुन कपूर की सेमी न्यूड फोटोज ट्रोलर्स के निशाने पर आए कपल

बाॅलीवुड के सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाले कपल अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा अक्सर वेकेशन पर निकल पड़ते हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ फुरसत के पल बिताने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। इतना ही नहीं अर्जुन और मलाइका अपनी प्यारे मोमेंट्स भी फैंस के साथ शेयर करते हैं। वहीं अब हाल ही में मलाइका ने अपने बाॅयफ्रेंड अर्जुन की एक ऐसी फोटो शेयर कर दी, जिससे वे दोनों ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। इस फोटो को देख फैंस के होश उड़ गए। दरअसल इसमें अर्जुन कपूर सेमी न्यूड अंदाज में नजर आ रहे हैं, जिसे देख लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

सेमी न्यूड लुक में नजर आए अर्जुन कपूर

हाल ही में वीकेंड पर मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जपन कपूर की एक फोटो साझा की, जिसमें वे सोफे पर बैठे अंगड़ाई लेते हुए नजर आ रहे हैं। ब्लैक एंड व्हाइट इस फोटो में, वे बिना कपड़ों के नजर आ रहे हैं। इस फोटो को शेयर करते हुए मलाइका ने खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने लिखा ‘माय वैरी ऑव्न लेजी ब्वाॅय।’ ऐसे में अब इस कपल को सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल किया जा रहा है। अर्जुन की इस फोटो को देख लोग तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा जब आपकी फिल्में लगातार फ्लाॅप हो रही हो तो आपके पास सिर्फ यही ऑप्शन होता है।

ट्रोलर्स ने किया जमकर ट्रोल

वहीं कई लोगों ने दोनों की जोड़ी को मां-बेटे की जोड़ी बता दिया। एक अन्य यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा ये क्या बेगूदा हरकत है। फिर कहते हो कि हमें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाता है। वहीं एक ने लिखा ये क्या बेशरमी है। ये सब अपने घर तक ही रखो। मलाइका की इस फोटो अर्जुन ने रिस्टोरी भी किया है। इसके कुछ देर बाद उन्होंने ट्रोलर्स को भी जवाब दिया, जिसमें लिखा – ‘अटेंशन की जगह शांति चुने, चुपचाप आगे बढ़ें।’ अर्जुन की इस स्टोरी को भी कुछ फैंस ने सोशल मीडिया पर शेयर कर सपोर्ट किया है और उन्हें बेस्ट बाॅयफ्रेंड बताया है। दरअसल अर्जुन-मलाइका के बीच 12 साल का फासला है।

Related Articles

Back to top button