ब्रेकिंग
धुरंधर vs द राजा साब: सुपरस्टार प्रभास पर भारी पड़ा दमदार कंटेंट, बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का एकतरफा र... नॉच का हुआ अंत! Dynamic Island के साथ आ रहा है सबसे सस्ता iPhone 17e, जानें कब होगा लॉन्च कहीं खिचड़ी-पतंग, कहीं दूध का उफान: जानें उत्तर से दक्षिण तक कैसे अलग है संक्रांति और पोंगल लोहड़ी पर बची रेवड़ियों से बनाएं फ्यूजन मिठाई, बच्चे भी शौक से खाएंगे सफेद समंदर बना मॉस्को: 1.30 लाख कर्मचारी सड़कों पर, फिर भी थम गया पब्लिक ट्रांसपोर्ट दिल्ली में 3 साल का रिकॉर्ड टूटा, गुरुग्राम 0.5°C पर जमा; जानें कब मिलेगी गलन से राहत संभल कोर्ट का बड़ा फैसला: 52 जुम्मे और 1 होली वाले बयान से चर्चा में आए अफसर की बढ़ीं मुश्किलें सफेद कफ़न में लिपटा तेहरान: 2500 मौतें, 18000 गिरफ्तारियां और थमती नहीं विरोध की आग 2026 की महा-भविष्यवाणी: क्या चांदी ₹3.20 लाख के टारगेट को भी तोड़ देगी? सुप्रीम कोर्ट का 'हथौड़ा': कोल इंडिया को फटकार— 10 साल तक क्यों भटकाया? दिव्यांग उम्मीदवार को तुरंत ...
धार्मिक

गंगा दशहरा पर नर्मदा के तटोंं पर सुबह से पहुंचने लगेंगे भक्त

 जबलपुर। गंगा दशहरा की पूर्व सोमवार को सुबह मां नर्मदा और वैनगंगा का 900 फिट की चुनरी से श्रंगार किया गया है। हरे कृष्णा आश्रम भेड़ाघाट गंगा दशहरा की पूर्व सुबह मां नर्मदा एवं वैनगंगा का 900 फिट लंबी चुनरी से श्रृंगार किया गया। इसके पहले विधि विधान से दुग्ध अभिषेक और फिर महाआरती की गई।

10 वर्षों से चुनरी अर्पण

आश्रम के संस्थापक स्वामी रामचंद्र महाराज ने बताया कि शहर, प्रदेश और देश की सुख शांति समृद्धि के लिए मां नर्मदा और वैनगंगा को पिछले 10 वर्षों से चुनरी अर्पण की जा रही है यह 11 वां वर्ष है। बता दें कि उदयातिथि के कारण मंगलवार को गंगा दशहरा मनाया जाएगा।

शांति का माहौल बनेगा

सनातन घर्म में गंगा का देव नदी कहा गया है। गंगा दशहरा पर कुछ उपाय करके आप घर में सुखशांंति पा सकते हैं।रोज सुबह घर में गंगा जल छिड़कें। इससे शांति का माहौल बनेगा। शंख में गंगा जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इससे विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी प्रसन्न होंगी। पीपल के पेड़ पर गंगा जल चढ़ाएं, क्योंकि पीपल में भगवान विष्णु का वास माना गया है।

Related Articles

Back to top button