ब्रेकिंग
Aman Arora on Ram Mandir Donation: अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले पर गरमाई सियासत, आप नेता अमन अर... Farooq Abdullah on Article 370: फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान, सुप्रीम कोर्ट का फैसला गैर-कानूनी— जम्... AISA Leader Neha Bora Delhi High Court: छात्र नेता नेहा बोरा ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी पुलिस नोटिस ... Alwar Love Story Murder: अलवर में लिव-इन में रह रही 5 महीने की प्रेग्नेंट प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्य... Darjeeling Black Deer Sighting: पश्चिम बंगाल के डाउ हिल जंगलों में दिखा दुर्लभ काला हिरण, पर्यटकों औ... Noida EWS LIG Flats: नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना क्षेत्र में सस्ते घर पाने का मौका, बिल्डरों को रखन... Bagaha Kidnapping Case: बिहार के बगहा में 9 साल के बच्चे का अपहरण और 20 लाख की फिरौती मांगने वाले 4 ... IGI Airport Gold Smuggling: दिल्ली एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग की बड़ी कार्रवाई, 4.03 करोड़ का सोना जब्त Tiger Shroff Car Firing: मुंबई में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, राजस्थान के कोटा... Manipur Violence News: इंफाल में सीएम आवास के बाहर प्रदर्शनकारियों ने रखा शव, भीड़ को हटाने के लिए प...
खेल

दूसरे क्वालिफायर मैच में शुभमन गिल ने जमाया सीजन का तीसरा शतक ऑरेंज कैप पर कब्जा

 शानदार फॉर्म में चल रहे शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 में तीसरा शतक ठोक दिया है। मुंबई इंडियंस के खिलाफ दूसरे क्वालीफायर मैच में गिल ने सिर्फ 49 गेंद में सेंचुरी पूरी की। गुजरात टाइटंस की पहली पारी के 15वें ओवर में कैमरन ग्रीन की पहली बॉल पर सिंगल लेते हुए गिल ने यह कमाल किया। इस दौरान उन्होंने आठ गगनचुंबी छक्के और चार चौके लगाए। इसके अलावा शुभमन गिल ने आईपीएल 2023 की ऑरेंज कैप पर भी कब्जा जमा लिया। उन्होंने फाफ डुप्लेसी को पीछे छोड़ते हुए ये कैप हासिल किया। आरसीबी के कप्तान डुप्लेसी ने इस टूर्नामेंट में 16 पारियों में 730 रन बनाए थे, जबकि गिल के रनों की संख्या 800 से पार पहुंच गई है। शुभमन विराट कोहली और जॉस बटलर के बाद आईपीएल के तीसरे ऐसे खिलाड़ी बन गये हैं, जिसने एक सीजन में 800 रन बनाये हैं।

शानदार सफर

शुभमन गिल के लिए आईपीएल 2023 का सीजन काफी शानदार रहा है। दाएं हाथ के इस तूफानी बल्लेबाज ने इस टूर्नामेंट में अब तक तीन शतक जमाये हैं। बड़ी बात ये है कि इस दौरान शुभमन गिल का स्ट्राइक रेट भी 150 का रहा है। इससे पहले लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ भी शुभमन महज 6 रनों से शतक से चूक गये थे। उस मैच में गिल ने नाबाद 94 रन बनाए थे।

छठा आईपीएल सीजन

बता दें शुभमन गिल का ये छठा आईपीएल सीजन है। शुभमन ने पिछले तीन सीजन में लगातार 400 से ज्यादा रन बनाए, लेकिन दो बार उनका स्ट्राइक रेट 120 से भी कम रहा। पिछले सीजन में शुभमन ने अपने खेल को सुधारा और उनका स्ट्राइक रेट 132 का रहा। लेकिन इस बार तो उन्होंने अपने खेल को अलग स्तर पर ही पहुंचा दिया और लगातार शानदार प्रदर्शन किया।

Related Articles

Back to top button