ब्रेकिंग
आसाराम के बेटे नारायण साईं को सुप्रीम कोर्ट से राहत नहीं: गुजरात हाईकोर्ट वापस भेजा मामला, 3 महीने म... "राजनीति में आकर भी अंडों से डर लगता है?" TMC सांसद महुआ मोइत्रा को सुप्रीम कोर्ट से झटका, याचिका खा... छिंदवाड़ा में सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, शिकायतों पर CMHO, तहसीलदार और पटवारी तत्काल सस्पेंड NEET 2026 धांधली: परीक्षा से 3 दिन पहले लीक हुए थे पेपर! CBI चार्जशीट में NTA विषय विशेषज्ञों और सीक... E20 इथेनॉल पेट्रोल पर सियासत तेज: राहुल गांधी बोले— 'जनता की जेब से चुरा रहे पैसे', पेट्रोलियम मंत्र... महाराष्ट्र राजनीति में बड़ा उलटफेर: अजित पवार की NCP की रणनीति संभालेंगे प्रशांत किशोर? सुनेत्रा पवा... अतीक अहमद के बेटों उमर और अली को मिली हाईकोर्ट से पैरोल, छोटे भाई आबान के जनाजे में होंगे शामिल गाजियाबाद 4 साल की मासूम से रेप-हत्या मामला, सुप्रीम कोर्ट की सख्ती के बाद दो प्राइवेट अस्पताल ₹12 ल... मुंबई के मुलुंड में पूरी सड़क ही हो गई 'गायब'! BJP विधायक मिहिर कोटेचा ने दर्ज कराई शिकायत, BMC से म... अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे आबान की सड़क हादसे में मौत: झांसी जेल में बंद भाई अली से मिलने जाते वक्त...
मध्यप्रदेश

नया रिवीजन शुरू इसी आधार पर होंगे चुनाव बूथ प्रबंधन के लिए समय मिला

ग्वालियर । विधानसभा चुनाव- 2023 के लिए अब निर्वाचन आयोग से नए रिवीजन का शेडयूल जारी कर दिया गया है। यह 23 जून तक चलेगा। इसमें बीएलओ घर-घर तो दस्तक देंगे ही साथ ही पोलिंग बूथों पर भी बैठकर मतदाता सूची का अपडेट करने का कार्य करेंगें। इस साल जो विधानसभा चुनाव होने वाले हैं वह इसी रिवीजन के आधार पर होंगे। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी की ओर से जारी शेडयूल पर निर्वाचन की टीम ने काम करना शुरू कर दिया है।

वहीं पोलिंग बूथों की संख्या कम करने को लेकर जो कवायद होना थी उसका लेकर आयोग से और समय मिल गया है। जिला निर्वाचन से बीएलओ की सूची भी रिव्यू कराई गई है। निर्वाचन शाखा ने डाकघर महाराज बाड़ा से भी नए इपिक के वितरण को लेकर जानकारी मांगी है। इन तैयारियों के बीच हाल ही में मतगणना, मतदान सामग्री वितरण से लेकर गतिविधियों के लिए एमएलबी कालेज को सबसे बेहतर माना गया है। कलेक्टर सहित अधिकारियों ने इसको लेकर निरीक्षण किया था और कई स्पाट देखे थे। विधानसभा चुनाव को लेकर ग्वालियर में मतदाता केंद्रों के युक्ति-युक्तकरण की कार्रवाई होना है, जिसमें ग्वालियर के 1729 केंद्र हैं। इनकी संख्या कम करने का प्रयास किया जा रहा है। जो केंद्र पास-पास हैं और उन दो केंद्रों के मतदाता की संख्या 1500 तक है तो ऐसे केंद्र को एक कर दिया जाएगा।

यह आया नया रिवीजन

– फोटो निर्वाचक नामावली के द्वितीय विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की प्री-रिवीजन की कार्रवाई और पुनरीक्षण कार्यक्रम आया है। इसमें एक अक्टूबर 2023 की अर्हता तिथि के अनुसार पंजीयन से शेष रहित मतदाताओं के नाम जोड़ने के लिए पुनरीक्षण संबंधी निर्देश दिए गए हैं।

– घर-घर रिवीजन बीएलओ के माध्यम से कराया जाएगा जिसका शेडयूल 23 जून तक है। पोलिंग बूथों का री-अरेंजमेंट 24 जून से 24 जुलाई तक किया जाएगा। इंटीग्रेटेड ड्राफ्ट का पब्लिकेशन दो अगस्त को किया जाएगा। दावा और आपत्ति के लिए अगस्त माह की चार तिथि निर्धारित है। दावा आपत्तियों के निराकरण का काम 22 सितंबर तक किया जाएगा। मतदाता सूची को फाइनल चार अक्टूबर को प्रकाशन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button