ब्रेकिंग
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर का 10 हजार नौकरियों का बड़ा ऐलान, बिहार के सियासी गलियारों में मचा हड़...
देश

2024 के बाद इस देश में गठबंधन की सरकार होगी : संजय राउत

मुंबई: शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे 12 जून को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा पटना में बुलाई गई विपक्षी दलों की अहम बैठक में हिस्सा लेंगे। ठाकरे की पार्टी के नेता संजय राउत ने बुधवार को यह जानकारी दी। कुमार 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से मुकाबले के लिए विपक्षी दलों को एकजुट करने की मुहिम के तहत देश में विपक्षी दलों के नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। राउत ने यहां पत्रकारों से कहा, ‘‘सभी समान विचारधारा वाली पार्टियां एक साथ आ रही हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इसकी अगुवाई कर रहे हैं। इसके साथ ही संजय राउत ने कहा है कि 2024 के बाद इस देश में गठबंधन की सरकार होगी.

उद्धव ठाकरे पटना में इस बैठक में हिस्सा लेंगे।  बिहार के मंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता विजय कुमार चौधरी ने सोमवार को कहा था कि भाजपा का विरोध करने वाली अधिकतर पार्टियों के इस ‘‘बेहद अहम बैठक” में हिस्सा लेने की संभावना है। नीतीश कुमार ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी एकता को मजबूत करने की मुहिम के तहत इस महीने की शुरुआत में मुंबई में ठाकरे के आवास पर उनसे मुलाकात की थी।

Related Articles

Back to top button