ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
विदेश

वायुसेना के कार्यक्रम में लड़खड़ा कर गिरे 80 साल के जो बाइडन 2 साल में 5वीं बार हुआ ऐसा

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन वायुसेना के एक कार्यक्रम के दौरान लड़खड़ा कर गिर पड़े। इसका वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में साफ देखा सकता है कि कार्यक्रम के दौरान जैसे ही Joe Biden स्टेज पर आगे बढ़ने की कोशिश करते हैं, गिर पड़ते हैं। स्टेज पर मौजूद एक अधिकारी ने उन्हें सहारा देकर उठाया। अच्छी बात यह रही कि उन्हें कोई चोट नहीं लगी।

व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान के मुताबिक, स्टेज पर रखे एक बैग के कारण यह हादसा हुआ। टेलीप्रॉम्पटर को सहारा देने के लिए यह बैग रखा गया था।

बता दें, अमेरिकी राष्ट्रपति की उम्र 80 साल है और दो साल में यह पांचवां मौका है जब वे इस तरह लड़खड़ा कर गिरे हो। विरोधी उनकी बढ़ती उम्र और गिरती सेहत को लेकर निशाना बनाते रहे हैं।

कब-कब लड़खड़ाए जो बाइडन

  • जून 2022 में जो बाइडन लॉस एंजेलिस रवाना होते हुए फ्लाइट में चढ़ने के दौरान गिर गए थे।
  • मई 2022 में एंड्र्यूज एयरफोर्स बेस पर प्लेन में सवार होने के दौरान उन्होंने संतुलन खो दिया था।
  • मार्च में एयरफोर्स वन विमान में सवार होते हुए बाइडन सीढ़ियों पर गिर गए थे।
  • 2022 में अमेरिका के डेलावेयर बीच पर बाइडन साइकिल चलाते समय गिर पड़े थे। कहा गया था कि पैडल में जूते फंसने के चलते हादसा हुआ था।

Related Articles

Back to top button