ब्रेकिंग
Serbia Election Results: 14 साल बाद सर्बिया की सत्ता से बेदखल हुए राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच, छात्र... Jhansi News: शादी के तीन महीने बाद होटल में मिली नवविवाहिता की लाश, पति पर हत्या का गंभीर आरोप; सीसी... UP Voter List Error: एमएलसी चुनाव की मतदाता सूची में अजीबोगरीब नाम और गड़बड़ियां, चुनाव आयोग ने गलती... Bollywood News: टाइगर श्रॉफ ने 9 करोड़ में बेचा अपना लग्जरी फ्लैट, हाल ही में हुई फायरिंग की घटना के... Kerala Accident News: एर्नाकुलम में तेज रफ्तार मर्सिडीज का कहर, जज के नाबालिग बेटे की टक्कर से बाइक ... Delhi School Bomb Threat: स्कूल में छुट्टी पाने के लिए छात्रा ने ही दी थी बम की झूठी धमकी, दिल्ली पु... Air India Flight Cancellations: मध्यपूर्व तनाव के चलते एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने बढ़ाईं ... Amit Shah Delhi Meeting: गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली पुलिस और सीएम के साथ की उच्चस्तरीय बैठक, कानू... Mumbai Protest News: शिवाजी पार्क में आदिवासियों का GenZ जनआक्रोश मोर्चा आज, मंत्रियों के इस्तीफे और... Pakistan Cricket News: सलमान अली आगा की वापसी, मोहम्मद रिजवान बाहर; श्रीलंका के खिलाफ 14 सदस्यीय टेस...
मध्यप्रदेश

नौतपा के बाद दमोह व रीवा में 42 डिग्री के पार पहुंचा पारा सिवनी में तेज बारिश

जबलपुर; नौतपा समाप्त होने के बाद भी गर्मी का असर कायम है। शनिवार को भी सूरज के तेवर गर्म रहे। तेज धूप ओर गर्म हवा लोगों को हलकान करती रही। वातावरण में गर्माहट से लोगों के पसीने छूटते रहे। शनिवार को जबलपुर में अधिकतम तापमान 40.3 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। हालांकि दोपहर बाद आसमान पर हल्के बादल मंडराने लगे, जिसके कारण लोगों को धूप की तपिश से राहत मिलती रही। वहीं महाकोशल-विंध्य के जिलों में अलग-अलग स्थिति रही। कहीं तेज धूप और गर्मी रही, तो कुछ जिलों में आंधी और बादल छाए। दमोह में जहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया तो रीवा में 42.3 डिग्री सेल्सियस तापमान आज दर्ज किया गया। वहीं मौसम में बदलाव के कारण सिवनी में जमकर बारिश हुई। वहीं बालाघाट में बादल गरजे और मौसम ठंडा हो गया।

अगले 24 घंटे बदला रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे तक बादल आते जाते रहेंगे। मौसम विज्ञान का कहना है कि एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी पाकिस्तान के हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात के रूप में बना हुआ है। एक चक्रवात का घेरा निर्मित हुआ है । इसके असर से आगामी 24 घंटे के दौरान जबलपुर सहित महाकोशल-विंद्य के जिलों में बादलों के बीच कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। एक सप्ताह तक मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश होगी।

नौतपा के बाद बारिश

विदित हो कि 25 मई से शुरू नौतपा 2 जून तक रहा। इधर पड़ोसी जिले सिवनी में सुबह तेज धूप तपने के बाद दोपहर दो बजे बादलों ने ढेरा जमा लिया। तेज हवाओं के साथ करीब एक घंटा जोरदार वर्षा ने शहर को पानी से तरबतर कर दिया। तेज हवाओं से सड़कों पर रखे कई बेरिकेड्स स्टेंड गिर गए। वहीं गंगा नगर फिल्टर ग्राउंड में रात में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए लगाए हाईमास्क लाइट के टावर धरशायी हो गए। शहर के कई क्षेत्रों में देर शाम तक बिजली सप्लाई घंटों तक बाधित रही। वातावरण ठंडा होने के साथ ही वर्षा थमने के बाद उमस बढ़ गई।

आज ऐसा रहा महाकोशल-विंध्य-बुंदेलखंड का मौसम

महाकोशल-विंध्य-बुंदेलखंड के दमोह, रीवा में पारा 42 के पार पहुंच गया। और अंचल के अधिकांश जिलों में 40 और उससे अधिक पारा रहा। कटनी में धूप ने नौतपा का अहसास कराया। दोपहर को बादलों के कारण उमस भरी गर्मी व गर्म हवाओं ने लोगों को परेशान किया। मंडला में मौसम नरम गरम रहा। आसमान में बादलों का आना-जाना जारी रहा। डिंडौरी में दिन भर धूप छांव का दौर चलता रहा। कहीं धूप निकली तो कहीं बादल छाए रहे। नरसिंहपुर जिले में सुबह से तीखी धूप रही और उमस रही। शाम को धूप में नरमी आने व हल्की हवाएं चलीं। अनूपपुर में तेज धूप रही। गर्म हवाओं से लोग परेशान रहे। उमरिया में तेज धूप रही। रीवा, सतना और शहडोल में सुबह से तेज धूप रही।

महाकोशल-विंध्य-बुंदेलखंड में आज का तापमान

जिला-अधिकतम तापमान

दमोह- 42.4

रीवा- 42.3

उमरिया- 41.5

बालाघाट -41.6

शहडोल-41.1

डिंडौरी- 40.6

कटनी- 40.5

सिंगरौली- 40.4

जबलपुर-40.3

मंडला- 40.0

सीधी- 40.0

पन्ना- 40.0

सतना-39.7

अनूपपुर-39.0

नरसिंहपुर-38.0

सिवनी- 36.0

Related Articles

Back to top button