ब्रेकिंग
India Maritime Strategy: इंडो-पैसिफिक में भारत का बड़ा कूटनीतिक कदम, AIME-2026 से मजबूत हुआ समुद्री ... INDIA Alliance Protest: EVM और वोटर लिस्ट में गड़बड़ी का आरोप, खरगे बोले- 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक... महात्मा गांधी जयंती पर राहुल गांधी का बड़ा ऐलान: आंदोलनों को एकजुट करने के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘सत... ईटानगर में ABVP की दो दिवसीय राष्ट्रीय बैठक संपन्न: छात्र हितों और आगामी रणनीतियों पर हुआ गहन मंथन Vrindavan News: रसिक दुलारी शरण की संदिग्ध मौत से गरमाया माहौल, प्रेमानंद महाराज के दूसरे आश्रम में ... Dhanbad News: गैंगस्टर फहीम खान के घर 2004 में हुई अंधाधुंध फायरिंग मामले में 3 दोषियों को सजा, बॉडी... Bulandshahr Crime News: 4 महीने पहले हुआ था निकाह, पति ने पीट-पीटकर की पत्नी की हत्या; आरोपी फरार Okhla Landfill Site Visit: सीएम रेखा गुप्ता ने ओखला लैंडफिल साइट का किया निरीक्षण, 100 एकड़ जमीन कूड... AIIMS Delhi: उपराज्यपाल तरनजीत सिंह संधू ने AIIMS छात्रों से की 'कॉफी पर चर्चा', सुरक्षा और मेडिकल श... नासिक फैमिली कोर्ट से आरोपी निदा खान को वारंट: पति की तलाक याचिका पर 16 अक्टूबर को पेशी के निर्देश
देश

धोनी के प्रति दीवानगी ऐसी की अपनी शादी के कार्ड में तस्वीर छापकर लिखा थाला

रायगढ़।शादी के कार्ड में भगवान के साथ किसी क्रिकेटर या सेलिब्रिटी की तस्वीर किसी को अचंभित कर सकता है। रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के ग्राम कोडेकेला का शादी का एक कार्ड इन दिनों तेजी से इंटरनेट मीडिया में प्रसारित हो रहा है। शादी का यह कार्ड एकदम खास है, इसमें भगवान श्रीगणेश के साथ स्थान मिला है भारतीय टीम के पूर्व कप्तान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी को, इतना ही नहीं उनकी जर्सी का नंबर-7 और थाला को भी लिखा गया है।

दरअसल रायगढ़ जिले के तमनार विकासखंड के ग्राम कुडेकेला मिलूपारा निवासी दीपक पटेल (29) क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के जबरदस्त प्रशंसक हैं। दीपक मानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी इतने जबरदस्त कप्तान थे कि कोई भी उनकी अनदेखी नहीं कर सकता। टीम के हर खिलाड़ी को साथ लेकर चलने की जिस तरह की कला धोनी में है वैसा किसी में नहीं है। उनका खेलने का अंदाज ही अलग है। आसपास क्षेत्र में अच्छा क्रिकेट खिलाड़ी के रूप में पहचान रखने वाले दीपक गांव में ही हार्डवेयर दुकान चलाते है। क्रिकेट के प्रति उनकी रूचि बचनन से रही है। समय के साथ धोनी के प्रति उनकी दिवानगी बढ़ती गई और बात यहां तक पहुंच गई कि दीपक ने अपनी शादी के कार्ड में महेंद्र सिंह धोनी की तस्वीर छपवाकर थाला लिखवा दिया। दीपक की शादी सात जून हो होनी है इसके पीछे में धोनी के प्रति दिवानगी ही है। धोनी की जर्सी का नंबर सात होने कारण शादी की तारीख भी सात चुना है। दीपक की शादी रायगढ़ जिले के खर​​​सिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम नंदेली की ही रहने वाली गरिमा से होने वाली है।

वीडियो संदेश जारी कर जताई इच्छा

इंटरनेट मीडिया में शादी का कार्ड प्रसारित होनेे और जान पहचान वालों के फोन काल आने के बाद दीपक ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपनी इच्छा जताई है। दीपक ने बताया कि वह महेंद्र सिंह धोनी का बहुत बड़ा प्रशंसक है। वह बचपन से क्रिकेट का शौकीन रहा है, खुद क्रिकेट खेलने के दौरान धोनी के खेलने के तरीके को अपनाया है और सफलता भी पाई है। दीपक का कहना है वह कभी धोनी से नहीं मिली लेकिन उनको अपना आदर्श मामता हूं। शादी के कार्ड में धोनी की तस्वीर छापना उनके प्रति प्यार जताने का तरीका है। वह चाहता है कि शादी का कार्ड उन तक किसी तरह से पहुंच जाए और उनकी शुभकामनाएं मिले।

Related Articles

Back to top button