ब्रेकिंग
Surya Chauhan Murder Case: गाजियाबाद के खोड़ा में सूर्या हत्याकांड के आरोपी के घर पर चला प्रशासन का ... Iran-Kuwait Conflict: सीजफायर के बीच ईरान का कुवैत पर बड़ा हमला; अमेरिकी बेस बने निशाने, जानें क्यों... Ghaziabad Murder Case: सूर्या चौहान हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा; मामूली बाइक विवाद नहीं, 'प्रेम प्... Voter List Special Investigation: ओडिशा, मिजोरम, सिक्किम और मणिपुर में मतदाता सूची का विशेष जांच अभि... Rahul Gandhi Meets Vedant: सीबीएसई (CBSE) की गड़बड़ी पर आवाज उठाने वाले छात्र से मिले राहुल गांधी; ट... Shalimar Bagh Demolition: दिल्ली के हैदरपुर में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुलडोजर; रोड नंबर-32... Pune Spurious Liquor Tragedy: जहरीली शराब कांड में मौतों का आंकड़ा 24 पहुँचा; 21 अधिकारी निलंबित, सर... Kedarnath Update: ऑरेंज अलर्ट के बीच प्रशासन का बड़ा फैसला; मौसम सामान्य होने तक स्थगित हुई केदारनाथ... Uttar Pradesh New DGP: यूपी को मिला नया स्थायी DGP; IPS राजीव कृष्ण बने प्रदेश के पुलिस महानिदेशक Cyber Fraud in Datia: मां पीतांबरा पीठ के नाम पर ऑनलाइन ठगी; 'मिर्ची हवन' का झांसा देकर लाखों की धोख...
खेल

MS Dhoni के फैंस के लिए आई अच्छी खबर सफल रही कैप्टन कूल के घुटने की सर्जरी

चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने गुरुवार को अपने घुटने की सर्जरी करवाई। आईपीएल में माही घुटने की समस्या से जूझते नजर आए थे। आईपीएल फाइनल के बाद ही उन्होंने मुंबई में डॉक्टर्स से सलाह ही और सर्जरी करवाई। एमएस धोनी के घुटने की डॉक्टर दिनशॉ पारदीवाला ने सर्जरी की। इससे पहले उन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का इलाज किया था।

कोकिलाबेन अस्पताल में हुई सर्जरी

एमएस धोनी को बुधवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में भर्ती कराया गया। गुरुवार सुबह 8 बजे उनका सफल ऑपरेशन हुआ। बता दें डॉ. दिनशॉ पारदीवाला स्पोर्ट्स ऑर्थोपेडिक्स के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने 2019 में ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा का भी ऑपेशन किया था।

आईपीएल में बैंडेज पहनकर खेलते थे

महेंद्र सिंह धोनी ने मुंबई जाने से पहले सीएसके के प्रबंधन से इस बारे में चर्चा की थी। इसके बाद फ्रेंचाइजी ने माही के साथ अपनी टीम के डॉक्टर मधु थोट्टापिल्ली को भेजा। इससे पहले बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने धोनी के चोटिल होने की जानकारी दी थी। कैप्टन कूल आईपीएल के दौरान बाएं घुटने में चोट से जूझ रहे थे। वह मैच में बैंडेज पहनकर मैदान में उतरते थे।

Related Articles

Back to top button