ब्रेकिंग
Money Management Tips: क्या सिर्फ पैसे बचाना काफी है? समझें परचेजिंग पावर और महंगाई का पूरा खेल Delhi Honeytrap Case: व्हाट्सएप दोस्ती के बाद रेस्टोरेंट में बुलाया, 21 हजार का बिल थमाकर मारपीट और ... Delhi Traffic Challan New Rule: कोर्ट में चालान चैलेंज करने से पहले भरना होगा 50% अमाउंट, जानिए क्या... Gurugram Police Action: राजस्थान से गिरफ्तार मुख्य आरोपी कल्याण बैंसला कोर्ट में पेश, 1 अक्टूबर को ह... Haryana Petrol Pump Association: प्रति लीटर कमाई से ज्यादा चार्ज, जानिए क्यों यूपीआई पेमेंट का विरोध... Pehowa Sadar Police Action: कुरुक्षेत्र में सड़क हादसे के बाद फरार बस चालक की तलाश जारी, पुलिस खंगाल... Haryana Police Crime News: कैथल में पुलिसकर्मी समेत तीन लोगों पर केस दर्ज, 25 प्रतिशत हिस्सेदारी का ... Chandigarh News: मीडिया वेलबीइंग एसोसिएशन के कार्यों से गदगद हुए ऊर्जा मंत्री अनिल विज, कहा- संकट के... Amritsar ASI Murder Case: शहीद ASI हरजीत सिंह के परिवार को ₹2 करोड़ का मुआवजा; CM भगवंत मान का बड़ा ... Ludhiana Horror: घर में घुसकर किशोरी को किडनैप कर शिमला ले गया आरोपी, 1 महीने तक होटल में बंधक बनाकर...
देश

होमगार्ड जवानों के मानदेय में रैंक वाइज वृद्धि के आदेश जारी CM बघेल ने भरोसे के बजट में की थी घोषणा

रायपुर। Raipur News मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भरोसे का बजट 2023-24 में छत्तीसगढ़ के होमगार्ड के जवानों की रैंक अनुसार विधानसभा में मानदेय बढ़ाने की घोषणा की थी। इस संबंध में छत्तीसगढ़ शासन के गृह मंत्रालय द्वारा आदेश भी जारी कर दिया गया है। होमगार्ड के मानदेय में रैंक के अनुसार न्यूनतम राशि 6 हजार 300 रूपए से अधिकतम 6 हजार 420 रूपए प्रतिमाह की वृद्धि हुई है। यह वृद्धि 1 अप्रेल 2023 से मिलने वाले मानदेय पर लागू होगी।

होमगार्ड विभाग में सेवा देने वाले सैनिकों का मानदेय पहले 13 हजार 200 रूपए प्रतिमाह था जिसमें 6 हजार 300 रूपए की वृद्धि के साथ 19 हजार 500 रूपए की राशि मिलेगी। इसी तरह से लान्स नायक के मानदेय 13 हजार 350 रूपए में 6 हजार 315 रूपए की वृद्धि के साथ 19 हजार 665 रूपए, नायक के मानदेय 13 हजार 500 में 6 हजार 330 रूपए वृद्धि के साथ 19 हजार 830 रूपए, हवलदार के मानदेय 13 हजार 650 रूपए में 6 हजार 345 रूपए की वृद्धि के साथ 19 हजार 995 रूपए मिलेंगे।

इसी तरह कंपनी हवलदार मेजर के मानदेय 13 हजार 800 रूपए में 6 हजार 360 रूपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 160 रूपए, कंपनी क्वाटर मास्टर के मानदेय 13 हजार 800 रूपए में 6 हजार 375 रूपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 175 रूपए, स्वयंसेवी प्लाटून कमाण्डर के मानदेय 14 हजार 250 रूपए में 6 हजार 390 रुपए की वृद्धि के साथ 20 हजार 640 रूपए, स्वयंसेवी कंपनी कमांडर के मानदेय 14 हजार 700 रूपए में 6 हजार 420 रूपए की वृद्धि के साथ 21 हजार 120 रूपए की राशि प्रतिमाह मिलेगी ।

Related Articles

Back to top button