ब्रेकिंग
रक्षाबंधन पर भद्रा और चंद्रग्रहण का साया नहीं: 28 अगस्त को दिनभर बांध सकेंगे राखी, जानें शुभ मुहूर्त... रक्षाबंधन पर महंगाई की दोहरी मार: दंतेवाड़ा में प्याज ₹60 और चीनी ₹80 प्रति किलो, त्योहार से पहले बि... बलरामपुर के बाबा कर्मेश्वर धाम पहुंचे CM विष्णु देव साय: रुद्राभिषेक कर की पूजा, कर्रा में मंगल भवन ... रायपुर में ₹55 लाख तक की डायमंड राखी: इस बार भद्रा और चंद्रग्रहण से मुक्त रहेगा रक्षाबंधन, सोने-चांद... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... रायपुर IGKV में तीसरा पेपर भी लीक: 'फंडामेंटल्स ऑफ जेनेटिक्स' परीक्षा पर बवाल, यूनिवर्सिटी ने पुलिस ... सेक्स वर्कर होने के आधार पर नहीं चल सकता आपराधिक केस: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने रद्द की FIR और चार्जशीट,... बापटला बीच पर मिला शिवलिंग पीठम और मूर्तियां; लहरों के साथ बहीं या जमीन से निकलीं? जांच में जुटा प्र... रीलबाजी की सनक पड़ी भारी: ग्वालियर में 3400 किस वाली कार का कटा चालान, मालिक से मौके पर साफ करवाए लि... वंदे मातरम् विवाद पर ओवैसी का बयान: 'संविधान की शुरुआत हम भारत के लोग से होती है', बीजेपी-कांग्रेस म...
मध्यप्रदेश

खरगोन जिले में तालाब की मिट्टी धंसने से दो महिलाओं की मौत

 खरगोन। तालाब की मिट्टी धंसने से दाे महिलाओं की मौत हो गई। थाना क्षेत्र के ग्राम भड़वाली में ग्राम पंचायत से बने मनरेगा योजना अंतर्गत तालाब में अपने घरेलू उपयोग के लिए गांव की कुछ महिलाएं दो किलोमीटर दूर तालाब से मिट्टी लेने गई थी।

तालाब से मिट्टी निकालने का काम और भी कुछ महिलाएं कर रही थीं। इसमें चार महिलाएं मिट्टी की खदान के धंसने से उसकी चपेट में आ गई। दो महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार ग्राम भड़वाली की दो महिलाएं सोनू पुत्र शुभम बामनिया एवं बाली पति दशरथ अवासे 40 वर्ष अपने बच्चों के साथ मनरेगा से निर्मित तालाब में घरेलू कामकाज के लिए मिट्टी लेने गई थी।

इसी दौरान अचानक तेज हवा और आंधी के चलने से मिट्टी की खदान धंस गई। जिसमें दो महिलाएं बुरी तरह दब गई। उन्होंने वहीं दम तोड़ दिया। जब इस पूरे मामले को वहां जमा बच्चों ने देखा तो उन्‍होंने ग्रामीणों को सूचना दी।

मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने महिलाओं को मिट्टी की खदान से निकालने की भरसक कोशिश की, लेकिन दोनों महिलाएं बच नहीं पाई। ग्रामीणों ने पुलिस थाने में सूचना दी। 100 डायल एवं 108 एंबुलेंस एवं थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

दो घायल महिलाओं को अस्पताल भेजा गया। बताया जाता है कि दोनों घायल महिलाएं खतरे से बाहर हैं। दो मृत महिलाओं के शव को पीएम हेतु बरुड़ के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाए गए। जहां पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम पश्चात शव स्वजन के सुपुर्द किए।

Related Articles

Back to top button