ब्रेकिंग
Haryana PGT Seniority List Revised: हरियाणा में दिव्यांग श्रेणी के 19 पीजीटी शिक्षकों की वरिष्ठता सू... Haryana Road Safety Initiative: हरियाणा में सड़क किनारे खड़े अनुपयोगी बिजली खंभों को हटाने का अभियान... HPSC HCS Final Result 2026: हरियाणा सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी, अभिषेक सरोहा ने किया टॉ... बेटी से छेड़खानी करने वाले का हाथ काटने वाले को 2 लाख का इनाम देंगे सांसद पप्पू यादव Kasganj Crime News: कासगंज में डेढ़ माह के मासूम बच्चे की खरीद-फरोख्त का खुलासा, मां समेत पांच आरोपी... Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ में शिवा हत्याकांड की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे कर सकती है सरेंडर, पुल... कुरुक्षेत्र के पास जम्मू-कश्मीर जा रही बस पर पथराव, सीएम उमर अब्दुल्ला ने जताई नाराजगी साधारण परिवार की बेटी से कैसे अंडरवर्ल्ड और माफिया के संपर्क में आई श्रद्धा दुबे? जानिए पूरी क्राइम ... आंध्र प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, जगन ने नायडू सरकार पर लगाया ‘जंगल राज’ का आरोप ग्वालियर सड़क हादसे पर सीएम मोहन यादव का कड़ा एक्शन, सीएसपी हटाए गए और 3 थाना प्रभारियों समेत 8 पुलि...
उत्तरप्रदेश

यूपी पुलिस ने कंटेनर सहित पकड़ी 3 करोड़ की शराब, 1 तस्कर गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश की इटावा पुलिस के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से कंटेनर सहित 3 करोड़ रुपए की शराब बरामद की। आरोपी तस्कर शराब को तस्करी कर अवैध धन अर्जित करने का काम कर रहा था।

पकड़े गए तस्कर ने एसएसपी को दी जानकारी
इटावा जिले की बसरेहर पुलिस ने चेकिंग अभियान चलाते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया और उसके पास से करोड़ों रुपए की शराब को बरामद किया। इस पूरे मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने थाने पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की और प्रेस कांफ्रेंस के दौरान जानकारी दी कि बसरेहर पुलिस ने एक बड़ा काम किया है। पुलिस के द्वारा शराब और कंटेनर को बरामद किया गया। एसएसपी ने आगे बताया कि हमारी पुलिस टीम के द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था तभी मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने कंटेनर को रोका और उसके अंदर से 1540 इम्पीरियर ब्लू ब्रांड शराब को बरामद किया है। जिसकी मार्केट में कुल कीमत 2 करोड़ 15 लाख 60 हजार रुपए बताई जा रही है जबकि पकड़े गए कंटेनर की कीमत लगभग 90 लाख रुपए के आसपास बताई गई। इस मामले में एसएसपी ने कहा कि आरोपी तस्कर वगताराम राजस्थान के बाड़मेर दिल्ली का रहने वाला है। यह राजस्थान के सूरतगढ़ जिले में शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

पंजाब से अमृतसर के लिए ले जाई जा रही थी शराब
बसरेहर पुलिस के द्वारा एक तस्कर को गिरफ्तार किए जाने के बाद जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि पंजाब से कंटेनर के जरिए शराब को बिहार राज्य में ले जाने का काम कर रहे थे। जहां पर शराब को अच्छे दामों में बेचा जाता। बिहार राज्य में शराब पूरी तरीके से प्रतिबंधित है और इसका फायदा उठाकर तस्कर इसको बिहार ले जाकर अच्छे दामों में बेचने का काम कर रहे थे।

एसएसपी टीम को मिलेगा 25000 रुपए का इनाम
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा ने पुलिस टीम की तारीफ करते हुए कहा कि हमारे पुलिस टीम ने करोड़ों रुपए की शराब को बरामद किया है जोकि पंजाब से बिहार के लिए ले जाई जा रही थी। पुलिस के द्वारा किए गए सराहनीय कार्य को लेकर पुलिस का उत्साहवर्धन बढ़ाने के लिए पुलिस टीम को 25000 रुपए का इनाम दिया जा रहा।

Related Articles

Back to top button