ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
मध्यप्रदेश

शिवपुरी में नर्मदापुरम के बच्चों से भरी बस पलटी 40 बच्चे घायल 2 की मौत

वनवासी लीला कार्यक्रम करने ग्वालियर से शाजापुर जा रहे बच्चों का दल सोमवार की अलसुबह हादसे का शिकार हो गई। शिवपुरी से थोड़ा आगे बांसखेड़ी गांव के पास बच्चों से भरी बस के आगे चल रहे ट्रक का टायर अचानक से फट गया। टायर फटने से अनियंत्रित हुए ट्रक से यह बस जा टकराई और कई पलटी खा गई। हादसे में बस चालक और एक छात्र की मौत हो गई। हादसे में 20 से अधिक छात्र व सहयोगी स्टाफ के सदस्य घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दल के साथ सफर कर रहे योगेश शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय द्वारा वनवासी लीला का मंचन अलग-अलग जिलों में कराया जा रहा है। इसके लिए करीब 45 लोगों का एक दल बनाया गया है। इसमें 10वीं कक्षा से लेकर कालेज तक के छात्र और शिक्षक शामिल हैं। इन्हें प्रदेश में कुल 11 कार्यक्रम करने हैं। गत सप्ताह ग्वालियर में इन्हाेंने अपना कार्यक्रम किया और फिर अगले कार्यक्रम के लिए रविवार-सोमवार की दरमियानी रात करीब एक बजे शाजापुर में अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। बस में 35-36 बच्चे और 10 लोगों का स्टाफ था। सुबह करीब पांच बजे जैसे ही इनकी बस शिवपुरी के अागे बांसखेड़ी गांव के पास पहुंची तो आगे चल रहे एक ट्रक का टायर अचानक फट गया। टायर फटने से ट्रक अनियंत्रित हो गया और पीछे चल रही बच्चों की बस उससे टकरा गई। ट्रक से टक्कर लगते ही बस पांच से छह पलटी खा गई। इसमें अधिकांश बच्चों को चोट आई। बस के चालक करण यादव और एक छात्र अमन की इसमें मौत हो गई। सूचना मिलने पर आसपास की सभी एंबुलेंस और पुलिस मौके पर पहुंची व घायलों को जिला चिकित्सालय लाया गया। यहां बच्चों का उपचार जारी है। करीब 24 लोग हादसे में घायल हुए हैं। फिलहाल सभी की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है।

कलेक्टर-एसपी पहुंचे अस्पताल

घटना की जानकारी लगते ही कलेक्टर रविंद्र कुमार व एसपी रघुवंश सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायलों से जानकारी ली। अलसुबह की जिला चिकित्सालय में पदस्थ डाक्टरों को भी बुला लिया गया और सभी लोग ट्रोमा में इलाज में जुट गए। दो मृतकों के अतिरिक्त सभी की हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है।

नर्मदापुरम के हैं घायल छात्र, 10 दिन से थे टूर पर

हादसे में घायल हुए अधिकांश छात्र नर्मदापुरम जिले के रहने वाले हैं। हादसे में दीक्षा पुत्री महेंद्र, अर्जुन पुत्र मांगीलाल शर्मा बुधनी, शिवा पुत्र महेंद्र बुधनी, काव्या राजपूत पुत्री शिवचरण), पीयूष पुत्र रामकुमार वर्मा, परी पुत्री प्रकाश राव नामदेव, सलोनी पुत्री सुनील गौर, योगिता पुत्री प्रकाश राजोरिया, तेजस्वी पुत्र शिवचरण राजपूत, मुस्कान पुत्री गुलजार, दीप सिला पुत्री गुलजार बेगपुर, नैंसी पुत्री प्रेम तनेजा, मेघा पुत्री महेश वर्मा, पल्लवी पुत्री भागचंद, भावेश पुत्र रविंद्र, अजय पुत्र मंगली प्रसाद शर्मा, अजय पुत्र बीएन शर्मा, आकांक्षा पुत्री ध्यान चंद्र, शालिनी साहू पुत्री अमृतलाल, भागचंद भगोरिया पुत्र रामस्वरूप आदि विद्यार्थियों के साथ कोरियोग्राफर योगेश शर्मा, अनिल बनोरिया, नरेंद्र सिंह, संतोष सिंह, वर्षा आदि को चोट आई है।

इनका कहना है…

बस में करीब 40 यात्री सवार थे जिसमें से 24 लोग घायल हैं। सामान्य घायलों को प्राथमिक उपचार दे दिया गया है और अन्य घायलों के जरूरी टेस्ट कराए जा रहे हैं जिससे चोट की गंभीरता पता चल सके।

– रविंद्र कुमार चौधरी, कलेक्टर

Related Articles

Back to top button