ब्रेकिंग
खंडवा के 'बिस्मिल्लाह होटल' में स्वास्थ्य सुरक्षा से खिलवाड़, मटन कोल्हापुरी के पार्सल में मिला आधा ... रायसेन में अंधे कत्ल का पर्दाफाश: पत्नी से बातचीत के शक में दो भाइयों ने फरसे से काटकर की हत्या, दोन... जबलपुर में तालाखेड़ा तालाब के पास से 80 हजार की 4 भैंसें चोरी: पशुपालकों में हड़कंप, सिहोरा पुलिस को... उज्जैन में गूंजेगी बी प्राक की आवाज: श्रावण कला उत्सव में देंगे भजनों की प्रस्तुति, मंदिर व्यवस्थाओं... धार में दर्दनाक हादसा: उज्जैन महाकाल दर्शन कर लौट रहे वडोदरा के 6 युवकों की मौत, रॉन्ग साइड से आए ट्... हरिद्वार कांवड़ मेले में टूटा रिकॉर्ड: 3.19 करोड़ पार पहुंची शिव भक्तों की संख्या, डाक कांवड़ियों का... दिल्ली मेट्रो (DMRC) ने रचा इतिहास, न्यूयॉर्क, पेरिस और हांगकांग को पछाड़ विश्व में बनाई अपनी धाक उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया पर मचा घमासान: रुड़की में 15 हजार वोट काटने का आरोप, 20.27 लाख मतदाताओं ... वैभव सूर्यवंशी की पावर-हीटिंग के दीवाने हुए ब्रेट ली: उम्र पर सवाल उठाने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब 'स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे' ने रचा इतिहास: भारत में 10 दिन में 380 करोड़ पार, वर्ल्डवाइड की 14,500...
मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश कराते टीम ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सात स्वर्ण सहित जीते 35 पदक

भोपाल। कराते एसोसिएशन आफ इंडिया की राष्ट्रीय जूनियर, सब जूनियर, कैडेट, सीनियर महिला एवं पुरुष प्रतियोगिता में मप्र के खिलाडियाों ने जोरदार प्रदर्शन किया। मप्र टीम ने सात स्वर्ण, नौ रजत व 19कांस्य सहित कुल 35 पदक के साथ ओवरआल चैंपियनशिप दूसरा स्थान प्राप्त किया।

दिल्ली में तालकटोरा इण्डोर स्टेडियम में आयोजित इस चैंपियनशिप में माजिद खान ने पुरुष वर्ग के 60 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता। बालिकाओं की सब जूनियर कुमिते में प्रियांशी गुप्ता ने 30 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीता, अंडर 14 बालिका कैडेट कुमिते में रूचिर हिंगवें ने भी स्वर्ण पदक जीता, बालिका अंडर 12 में 40 किग्रा भार वर्ग में एनरिका गुप्ता ने स्वर्ण पदक जीता। बालक वर्ग कुमिते 35 किग्रा में कार्तिक डोडिया ने भी स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा चिराग पवार, तनुज महोबे, राहुल शुक्ला, हर्ष नामदेव ने टीम काता स्पर्धा में रजत पदक प्राप्त किया एवम व्यक्तिगत पुरुष काता स्पर्धा में चिराग पवार ने कांस्य पदक और भोपाल की ही रुचिका गुप्ता ने व्यक्तिगत बालिका कुमिते स्पर्धा के कांस्य पदक हासिल किया।

मध्यप्रदेश कराते टीम एमेच्योर कराते एसोसिएशन मप्र के अध्यक्ष विश्वामित्र अवार्डी शिहान जयदेव शर्मा एवं मध्यप्रदेश कराते रेफरी कमीशन टेक्निकल डायरेक्टर सेंसेई पारितोष शर्मा के नेतृत्व में मध्यप्रदेश टीम खेलने गई थी, उन्होंने बताया इस प्रतियोगिता में 24 राज्यों के लगभग 1500 खिलाड़ियों ने भाग लिया। समापन पर कराते एसोसिएशन ऑफ इंडिया के महासचिव शिहान रजनीश चौधरी, अध्यक्ष कुलदीप वत्स के उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button