ब्रेकिंग
लोकसभा के बाद अब राज्यसभा से भी पास हुआ 'एंटी पेपर लीक बिल', राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद बनेगा कानून जोशीमठ के किमाणा गांव में भू-धंसाव से हड़कंप! चंडिका माता मंदिर क्षतिग्रस्त, प्राथमिक विद्यालय और पं... दिल्ली सरकार की बड़ी पहल: 'विद्या वाहिनी' योजना के तहत 1.40 लाख छात्राओं को मिलेगी मुफ्त साइकिल! CM ... 'Idiots' और 'Andhbhakts' टिप्पणी पर घिरे राहुल गांधी: अनुराग ठाकुर ने विशेषाधिकार समिति को मामला भेज... हरियाणा मतदाता सूची पुनरीक्षण: 26.29 लाख वोटरों के रिकॉर्ड में मिलीं गड़बड़ियां, 33 लाख नाम ड्राफ्ट ... समालखा नगर परिषद में सियासी ड्रामे का पटाक्षेप! मनीषा कुहाड़ निर्विरोध बनीं वाइस चेयरपर्सन हरियाणा में JBT शिक्षकों की TGT पदोन्नति प्रक्रिया तेज! 13 अगस्त तक मांगे आवेदन, DEEO पर गाज की तैया... ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: 'गोल्डन बॉय' नीरज चोपड़ा का धमाकेदार प्रदर्शन, जैवलिन थ्रो के फाइनल मे... पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: धारा 24(2) का सहारा लेकर नहीं खोले जा सकते दशकों पुराने भू... राज्यसभा में उठी गुरुग्राम में हाईकोर्ट सर्किट बेंच की मांग! सांसद संजय भाटिया ने 'टॉवर ऑफ जस्टिस' क...
महाराष्ट्र

अमरावती और बुलढाणा में तेज़ रफ्तार से अलग-अलग हादसों में 11 लोगों की मौत; 17 घायल

महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बुलढाणा में बस-ट्रक की टक्कर में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 लोग घायल हो गए हैं।

सड़क हादसे में 6 लोगों ने गंवाई जान

समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राज्य परिवहन की एक बस और एक कंटेनर ट्रक की बीच जोरदार टक्कर हुई थी। इस हादसे में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

मुंबई-नागपुर राजमार्ग पर आपस में टकराया बस और कंटेनर

पुलिस ने बताया कि ये हादसा राज्य की राजधानी मुंबई से 450 किलोमीटर दूर स्थित बुलढाणा जिले के मुंबई-नागपुर राजमार्ग पर सिंदखेड़ राजा कस्बे के पास हुआ है। अधिकारी ने कहा कि महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एमएसआरटीसी) की बस पुणे से मेहकर की ओर जा रही थी, जब यह ट्रक से टकरा गई।

घायलों को अस्पताल में कराया भर्ती

पुलिस ने कहा कि हादसे में छह लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। अधिकारी ने कहा कि मरने वालों में चार बस यात्री और दोनों वाहनों के चालक शामिल हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को सिंदखेड राजा कस्बे के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अमरावती में 5 लोगों की मौत

वहीं, महाराष्ट्र के अमरावती में भी एक सड़क हादसा देखने को मिला। अमरावती में एक ट्रक की चपेट में आने से 5 लोगों की मौत हो गई और 7 अन्य घायल हैं।

दरियापुर-अंजनगांव रोड पर देर रात हुआ हादसा

एक अधिकारी ने बताया कि महाराष्ट्र के अमरावती जिले में एक तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी, जिससे कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि सात अन्य लोग घायल हो गए। उन्होंने बताया कि हादसा राज्य की राजधानी मुंबई से करीब 650 किलोमीटर दूर अमरावती के खल्लार पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत दरियापुर-अंजनगांव रोड पर सोमवार रात करीब 11 बजे हुआ।

मृतकों में एक ही परिवार के लोग हैं शामिल

अधिकारी ने बताया कि हताहतों में अधिकतर एक ही परिवार के सदस्य हैं। सभी लोग एक पारिवारिक समारोह से दरियापुर लौट रहे थे। उन्होंने कहा कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। फिलहाल घायलों को दरियापुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

Related Articles

Back to top button