ब्रेकिंग
आदरणीय प्रधानमंत्री महोदय,शिक्षा मंत्री महोदय और तमाम राज्यों के सीएम साहब के नाम खुला पत्र सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: कर्नाटक में UAPA मामलों की रोजाना सुनवाई के लिए बनेगा अलग स्पेशल कोर्ट जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में बड़ी कार्रवाई, राज्यसभा में पेश की गई 3 सदस्यीय जांच समिति की रिपोर्ट देहरादून-मसूरी मार्ग पर सड़क चौड़ीकरण के दौरान भीषण भूस्खलन, सड़क पर गिरा भारी मलबा जालंधर के अवतार नगर में सनसनीखेज डबल मर्डर, कलयुगी युवक ने अपनी पत्नी और पिता की हत्या कर मचाया हड़क... 'जंतर-मंतर सीजन-2' का जल्द होगा आगाज: CJP फाउंडर अभिजीत दिपके का बड़ा ऐलान, हॉल न मिलने पर भाजपा पर ... नोएडा में 'स्पेशल 26' स्टाइल में 29 लाख की भीषण लूट, फर्जी GST अधिकारी और पुलिसकर्मी बनकर 5 शातिर गि... बिहार में शराबबंदी लागू होने के एक दशक बाद फिर छिड़ी बहस, NCAER रिपोर्ट के बाद जीतन राम मांझी का बड़... जालोर में गोमाता के प्रति अनूठी आस्था, 'राधा' गाय पहनती है 10 किलो चांदी के गहने, बन रहा 1 करोड़ का ... ग्रेटर नोएडा में भारी बारिश से नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट में जलभराव, अखिलेश यादव ने सरकार पर कसा तंज
देश

डीएलएस महाविद्यालय की गीता तिवारी ज्ञान रत्न से सम्मानित

 बिलासपुर। सदगुरु कबीर की 646 वी जयंती गत दिवस जिला मुख्यालय धमतरी के गोंडवाना भवन के सभागार में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। डीएलएस महाविद्यालय के प्रोफेसर गीता तिवारी ज्ञान रत्न से सम्मानित हुई।

समता साहित्य अकादमी, भारतीय दलित साहित्य अकादमी एवं हिंदी साप्ताहिक छत्तीसगढ़ साथी के संयुक्त तत्वावधान में सदगुरु कबीर जयंती को कौमी एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस एक दिवसीय राज्य आयोजन मे दुर्ग, रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, बस्तर और राजनांदगांव जिला से अनेक लोक कलाकार, लोक कवि एवं साहित्यकार उपस्थित थे। आयोजन के मुख्य अतिथि लोह नगरी दल्ली राजहरा से पधारे लोक कलाकार दीनदयाल रंगारी थे। विशिष्ट अतिथि के रूप में समाजसेवी तिलक सोनकर एवं कोरबा की आरपी मंगेशकर उपस्थिति थे। कार्यक्रम की शुरुआत लोक कलाकारों द्वारा स्वागत गान एवं कबीर के निर्गुणी भजन से किया गया।

तत्पश्चात वक्ताओं ने सदगुरु कबीर के जीवन संघर्ष तथा साहित्य व राष्ट्र निर्माण में उसकी अहम भूमिका पर प्रकाश डाला। तत्पश्चात अनेक संस्कृति प्रेमियों और लोक कलाकारों को सांस्कृतिक दूत सम्मान 2023 से तथा साहित्य क्षेत्र में उल्लेखनीय अवदानों के लिए डीएलएस महाविद्यालय में अध्यापन रत हिंदी के प्राध्यापक एवं विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. गीता तिवारी को सदगुरु कबीर ज्ञान रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन अकादमी के प्रदेश अध्यक्ष व साप्ताहिक छत्तीसगढ़ साथी के संपादक जीआर ज्वाला एवं प्रोफेसर के मुरारी दास ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का समापन राज्य गान से हुआ. इस आयोजन में डॉ गीता तिवारी के परिजन देवराज तिवारी,संध्या तिवारी, प्रतीक, अनुभा, शीर्ष वर्धन तिवारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button