ब्रेकिंग
Mann Ki Baat: 'हरगिला चिड़िया' बनी असम के गांवों की पहचान; PM मोदी ने की 'हरगिला सेना' की जमकर तारीफ स्वच्छ यमुना अभियान: सीएम रेखा गुप्ता का श्रमदान, कहा- "अब यमुना में नहीं गिरेगा बिना ट्रीटमेंट वाला... PM Modi Seychelles Visit: सेशेल्स की नेशनल असेंबली में बोले पीएम मोदी; 'भारत और सेशेल्स को जोड़ता है... Waqf Amendment Act: वक्फ संपत्तियों को कानूनी दर्जा दिलाने की प्रक्रिया तेज; 30 जून तक पूरा करें रिक... Amarnath Yatra 2026: सुरक्षा के कड़े इंतजाम; अमरनाथ यात्रा से पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने की बड़ी मॉक र... हरिद्वार: बीमार पत्नी की संदिग्ध मौत का खुलासा, दवा के नाम पर जहर देकर की पति ने हत्या Jabalpur Crime News: फेसबुक पर हिंदू नाम रखकर की दोस्ती, फिर धर्म परिवर्तन और तस्करी की कोशिश; मामला... खंडवा: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला, 8 वनकर्मी घायल; वर्दी फाड़ने और पथराव का वीडियो वा... Muzaffarpur Crime News: अवैध संबंध के शक में छोटे भाई ने की बड़े भाई की हत्या, जांता से कुचलकर उतारा... Delhi E-Office System: दिल्ली सरकार में ई-ऑफिस का एक साल पूरा; फाइलों का निस्तारण हुआ तेज और पारदर्श...
मध्यप्रदेश

सिर्फ दस फीट दूर थी सृष्टि हुक से छूटकर बोरवेल की 150 फीट गहराई में खिसक गई

 सीहोर। जिले के मुंगावली गांव में मंगलवार को बोरवेल में गिरी ढाई साल की मासूम सृष्टि को बुधवार शाम तक नहीं निकाला जा सका था। पुलिस ने इस मामले में खेत मालि‍क को हिरासत में ले ल‍िया गया है।

बुधवार को बैरागढ़ से पहुंचे सेना के जवानों ने रेस्क्यू आपरेशन का तरीका बदलते हुए राड के हुक में फंसाकर बच्ची को निकालने की कोशिश की। इसमें सफलता मिलने वाली ही थी कि 90 फीट ऊपर तक आने के बाद बच्ची सिर्फ 10 फीट दूर थी, तभी हुक से वह छूट गई और खिसक कर 150 फीट नीचे पहुंच गई है

राड के हुक में फंसा उसके कपड़े का एक टुकड़ा बाहर निकला है। इस आपरेशन में सफलता नहीं मिलने के बाद सेना, एनडीईआरएफ और एसडीईआरएफ ने हाथ खड़े कर दिए हैं।

उनका कहना है कि इतनी गहराई से बच्ची को निकालने के लिए हमारे पास संसाधन नहीं हैं। अब प्रशासन द्वारा दिल्ली और राजस्थान के जोधपुर से बोरवेल में गिरे बच्चों को निकालने वाले विशेषज्ञों को बुलाया जा रहा है।

बता दें, मंगलवार को दोपहर 1:15 बजे ग्राम मुंगावली के राहुल कुशवाह की ढाई साल की बेटी सृष्टि खेलते समय 300 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी, जो 32 फीट गहराई पर फंस गई थी। उसे निकालने के लिए जमीन की खोदाई के दौरान मशीनों की धमक से वह 100 फीट नीचे खिसक गई थी।

बुधवार को बैरागढ़ के ईएमई सेंटर से सेना के जवान भी पहुंच गए थे। उन्होंने 10-10 फीट की राड डालकर उसके हुक में फंसा को बच्ची को निकालने की कोशिश की। लेकिन इसमें कामयाबी नहीं मिल सकी। और सृष्टि हुक से छूट गई। हालांकि, बच्ची तक पहुंचने के लिए खोदाई का काम जारी है।

इधर, जिला पंचायत सीईओ आशीष तिवारी और होमगार्ड कमांडेंटे कुलदीप मलिक ने बताया कि बच्ची करीब 150 फीट नीचे खिसक गई है। बोरवेल से बच्चों को निकालने वाले विशेषज्ञ टीम को दिल्ली और जोधपुर से बुलाया गया है, जो गुरुवार को यहां पहुंच जाएंगे। इस टीम ने बोरवेल में गिरे कई बच्चों को निकाला है।

Related Articles

Back to top button