ब्रेकिंग
संसद के मानसून सत्र के अंतिम दिन राज्यसभा में जोरदार हंगामा, खरगे के 'मंच शुद्धिकरण' बयान पर सत्ता प... सतवास के मोहाईजागीर में नाले के तेज बहाव में मासूम बच्चा लापता, रातभर सर्चिंग के बाद फिर शुरू हुआ रे... ग्वालियर में 13 वर्षीय नाबालिग किशोरी का अपहरण कर दिल्ली में दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्त... सिंहस्थ 2028 के लिए एमपी सरकार का बड़ा कदम, UDA के पूर्व प्रमुख जगदीश अग्रवाल बने सिंहस्थ मेला प्राध... मध्य प्रदेश में अब रातभर गुलजार रहेंगे बाजार, राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने 'मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्ति... आखिरकार सागर में बनेगा नया एयरपोर्ट: केंद्रीय मंत्री और विधायक शैलेंद्र जैन की वार्ता के बाद रास्ता ... छतरपुर में दर्दनाक हादसा: जटाशंकर धाम से लौट रही अनियंत्रित कार 50 फीट गहरे कुएं में गिरी, 1 युवक की... चार दशकों से ओंकारेश्वर वन्यजीव अभयारण्य की अधिसूचना लंबित, MP हाईकोर्ट ने स्टेट वाइल्ड लाइफ बोर्ड क... श्योपुर: अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर पथराव व हमला, कई कर्मचारी घायल; रघुनाथपुर थाने में माम... दुबई से अवैध कारोबार चलाने वाले सतीश सनपाल को झटका: MP हाईकोर्ट ने FIR रद्द करने से किया इनकार, चलेग...
देश

ओडिशा: जाजपुर यार्ड में ट्रेन की चपेट में आने से 6 मजदूरों की मौत दो घायल

ओडिशा में जाजपुर यार्ड में ट्रेन की चपेट में आने से 6 मजदूरों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। इन मजदूरों ने हवा और बारिश से सुरक्षा पाने के लिए स्थिर रेक के नीचे शरण ली थी। विश्वजीत राशु, सीपीआरओ ईस्ट कोस्ट रेलवे ने बताया कि तेज हवा के कारण रेक उसके नीचे शरण ले रहे मजदूरों के ऊपर लुढ़क गया। घटना की उच्च स्तरीय जांच की जाएगी।

ओडिशा सीएमओ ने बताया कि मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने आज दोपहर जाजपुर रोड स्टेशन पर रेलवे के काम में लगे छह मजदूरों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया है। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 5 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। सीएम ने इस हादसे में घायल हुए दो लोगों को उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश दिया।

Related Articles

Back to top button