ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
मध्यप्रदेश

पंडित धीरेंद्रकृष्ण शास्त्री ने नलखेड़ा के बगलामुखी मंदिर में किया हवन-पूजन

नलखेड़ा। बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री शुक्रवार- शनिवार की दरमियानी रात करीब 2:30 बजे विश्व प्रसिद्ध मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे। वह काफी देर तक यहां रुके और मां बगलामुखी के दर्शन करने के बाद मंदिर प्रांगण में ही हवन भी किया। यहां काफी देर तक उन्होंने हवन पूजन किया।

जानकारी के अनुसार पंडित धीरेंद्र शास्त्री आधार होकर नलखेड़ा पहुंचे थे पुलिस और प्रशासन को उनके आगमन की सूचना पहले से थी। जिसके चलते मां बगलामुखी मंदिर परिसर में सुरक्षा के इंतजाम किए गए थे। पंडित शास्त्री के कार से उतरने के बाद पुलिसकर्मी उन्हें कड़ी सुरक्षा में मंदिर परिसर ले गए दरअसल पंडित धीरेंद्र शास्त्री के नलखेड़ा आने की सूचना आमजन को भी लग गई थी।

जिससे आगर से लेकर नलखेड़ा तक आमजन उनके दर्शन के लिए यात्रा मार्ग पर मौजूद दिखे मंदिर परिसर में भी बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए थे, जिन्हें संभालने के लिए पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। बता दें कि बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र शास्त्री का मंदसौर में कार्यक्रम चल रहा है संभवत वह मंदसौर से ही अगर आए और आगर से मां बगलामुखी के मंदिर पहुंचे।

बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर देर रात करीब ढाई बजे मां बगलामुखी मंदिर पहुंचे थे ऐसे में मंदिर का गर्भगृह बंद था, जिसके चलते पंडित धीरेन शास्त्री ने मंदिर की चौखट से ही दरवाजे की जाली में से मां बगलामुखी के दर्शन किए।

Related Articles

Back to top button