ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
खेल

ओवल में 44 रनों पर सिमट चुकी है ऑस्ट्रेलिया टीम जानिए इस मैदान से जुड़ा रोचक आंकड़ा

 भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच डब्ल्यूटीसी फाइनल आज (बुधवार) से शुरू होगा। ओवल मैदान पर पहली बार टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल खेला जा रहा है। 2021 का फाइनल मुकाबला साउथैप्टन में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला गया था। इसमें न्यूजीलैंड ने 8 विकेट से जीत हासिल की थी। ओवल मैदान में 140 से ज्यादा टेस्ट मैच खेल जा चुके हैं। पहली बार जून में टेस्ट मैच हो रहा है। यहां हमेशा सितंबर में मैच खेले जाते हैं।

ओवल स्टेडियम से जुड़ी खास बातें

केनिंग्टन का ओवल लंदन का फेमस इंटरनेशनल क्रिकेट मैदान है। इसकी क्षमता 27,500 दर्शकों की है। यह स्टेडियम 1845 में बनाया गया था। सितंबर 1880 में पहली बार इस मैदान पर इंटरनेशनल मैच खेला गया है। इस ग्राउंड पर सबसे पहली डबल सेंचुरी ऑस्ट्रेलिया के बिली मरडच ने जड़ी थी। ओवल की पहली पारी का औसत स्कोर 343 है।

ओवल मैदान का टेस्ट रिकॉर्ड

सबसे बड़ा स्कोर

ओवल में सबसे बड़ा स्कोर इंग्लैंड ने 1938 में बनाया था। इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7 विकेट खोकर 903 रन बनाए थे। लियोनार्ड हटन ने 364 रन की पारी खेली थी। इंग्लैंड ने ये मैच एक पारी और 579 रन से अपने नाम किया था।

सबसे कम स्कोर

ओवल में 1986 में ऑस्ट्रेलिया ने सबसे कम स्कोर बनाया था। पूरी टीम 44 रन पर आउट हो गई थी। इंग्लैंड के बॉबी पील को 6 और जैक हर्न को 4 सफलता मिली थी।

सबसे ज्यादा विकेट

इंग्लैंड के पूर्व खिलाड़ी इयान बॉथम के नाम ओवल मैदान पर सबसे ज्यादा विकेट हैं। उन्होंने 11 टेस्ट मैचों में 52 विकेट लिए हैं।

Related Articles

Back to top button