ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
देश

पीएससी टॉपर अजय ने हर प्रयास में पाई सफलता

 मुरैना। एमपी पीएससी में पहले स्थान पर आने वाले अजय गुप्ता शुरू से होनहार छात्र रहे है। वे अब तक तीन बार पीएससी की परीक्षा दे चुके है जिसमे तीनों ही बार सफलता हासिल की है। पहली बार ट्रेजरी आफिसर बने, इसके बाद 2017 में डीएसपी पद के लिए चयन हुआ। अब पीएससी 2020 की परीक्षा में टॉप कर डिप्टी कलेक्टर के पद पर सेवाएं देगें।

सब्जी मंडी रोड पोरसा पर रहने वाले उनके पिता चंद्रप्रकाश गुप्ता रिटायर शिक्षक है। उन्होंने बताया की उन्होंने 12वी तक पढ़ाई मुरैना के शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय मुरैना से की। इसके बाद इंजीनियरिंग करने इंदौर चले गए। जहा कैम्पस सिलेक्शन होने के बाद सॉफ्टवेयर इंजीनियर के रूप में इंफोसिस कंपनी में सेवाएं दी। लेकिन अजय की इच्छा प्रशासनिक सेवा में जाने की थी। जिस पर उन्होंने एसएससी की परीक्षा दी। जिसमे दिल्ली सचिवालय में सेक्शन आफिसर के रूप में काम किया। लेकिन अजय को लिपिकीय कार्य की जगह फील्ड में सेवाएं देना था। जिसपर एमपीएससी देकर ट्रेजरी आफिसर बने, फिर डीएसपी और अब डिप्टी कलेक्टर के रूप में चयन हुआ है।

कस्बे के लोगाें ने किया माता पिता का सम्मान

पीएससी का रिजल्ट निकलने पर कस्बे के लोगाें का पता चला तो वे अजय गुप्ता के पिता व माता का सम्मान करने के लिए पहुंचे। साथ ही उनके सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया।

Related Articles

Back to top button