ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
महाराष्ट्र

पुलिस ने तोड़ा फ्लैट का दरवाजा तो बिखरे दिखे युवती के टुकड़े

दिल्ली में हुए श्रद्धा वालकर हत्याकांड से अभी लोग पूरी तरह उभर नहीं पाए थे कि एक और रोंगटे खड़े कर देने वाला नया मामला सामने आ गया। विचलित कर देने वाला मामला महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में देखने को मिला है। मीरा इलाके में एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर का बेरहमी से कत्ल कर दिया। इतना ही नहीं, दरिंदे ने युवती की लाश को धारदार हथियार से कई टुकड़ों में काट दिया। ये शख्स इतने में ही नहीं रुका उसने शव के टूकड़ों को कुकर में भी उबाला। फिलहाल, आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। उससे पूछताछ चल रही है। इस मामले में एक के बाद एक हैरान कर देने वाली रिपोर्ट सामने आ रही है।

फ्लैट से आ रही थी बदबू 

बता दें, दिल दहला देने वाला ये मामला मीरा रोड थाने पर स्थित एक सोसाइटी का है। 56 वर्षीय मनोज साहनी अपनी लिव-इन पार्टनर 32 वर्षीय सरस्वती वैद्य के साथ रहता था। सोसाइटी में रहने वाले अन्य लोगों को कुछ दिनों से मनोज के फ्लैट से बदबू आ रही थी। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। लोगों से सूचना मिलते ही नयानगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फ्लैट की जांच की। फ्लैट में घुसते ही पुलिस सन्न रह गई।

एक कमरे से मिले कई टुकड़े

बताया जा रहा है कि पुलिस जब दरवाजा तोड़कर फ्लैट के अंदर घुसी तो उसे एक कमरे में सरस्वती के शरीर के कई टुकड़े बिखरे मिले। वहीं, एक अन्य रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस को देखते ही साहनी ने भागने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उसे दबोच लिया। बाद में जब पुलिस फ्लैट के अंदर गई तो देखा कि युवती का कटा हुआ पैर पड़ा था। कहा जा रहा है कि आधे से ज्यादा युवती के शरीर को आरोपी नष्ट कर चुका था।

ऐसे किए सबूत नष्ट

वहीं, आसपास के लोगों ने बताया कि मनोज को पहले कभी कुत्तों के साथ नहीं देखा था। जबकि कुछ दिनों से वो कुत्तों को रोजाना कुछ न कुछ खिलाता हुआ दिखता था। पुलिस बयान से अंदाजा लगा रही है कि आरोपी ने जरूर शव के टुकड़ों को कुत्तों को खिलाया होगा। वहीं, यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि उसने कुछ टुकड़ों को फ्लश भी किया होगा।

रिपोर्ट के अनुसार, युवती के हत्या दो से तीन दिन पहले की गई है। इस बीच वह करीब सात से आठ टुकड़े कुकर में उबाल चुका। जबकि पुलिस को एक कटा पैर और 13 शव के टुकड़े मिले हैं।

सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग

वहीं, इस मामले को लेकर अब विपक्ष ने सरकार से आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एनसीपी नेता और सांसद सुप्रिया सुले ने राज्य के गृहमंत्री और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस से अपील करते हुए कहा कि इस मामले पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। जांच एजेंसियों को इस मामले में आरोपी के खिलाफ फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाने और उसे मौत की सजा देने की कोशिश करनी चाहिए।

Related Articles

Back to top button