ब्रेकिंग
भगवान गौतम बुद्ध की पावन जन्मस्थली लुंबिनी, 563 ईसा पूर्व रानी मायादेवी ने शाल वृक्ष के नीचे दिया था... महाराष्ट्र राजनीति में हलचल: देर रात वर्षा बंगले पर मिले शिंदे और फडणवीस, रायगढ़ पालक मंत्री और महाम... बागपत में सनसनीखेज डबल मर्डर: 20 दिन से लापता दो दोस्तों के शव मंदिर की धूनी के नीचे दफन मिले, फरार ... भोपाल के बोट क्लब में दिखा अद्भुत नजारा: देश में पहली बार तालाब के बीच बना 'फ्लोटिंग तिरंगा', सीएम म... हरिद्वार में कांवड़ मेले के समापन के बाद महा-सफाई अभियान, घाटों और सड़कों से हटाया जा रहा 7000 मीट्र... राज्यसभा से पास हुआ 'खान और खनिज (विकास एवं नियमन) संशोधन विधेयक 2026', खनिज भूमि पर केंद्रीय नियंत्... पंजाब कांग्रेस में गहराया अंदरूनी संकट, पूर्व सीएम चन्नी और प्रदेश अध्यक्ष राजा वड़िंग के बीच शुरू ह... भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में जांच आयोग ने सौंपी अंतरिम रिपोर्ट, बिहार सरकार का बड़ा फैसला 'हम सरकार को पागल कर देंगे'— रचनात्मक कांग्रेस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर ... हल्द्वानी में कांग्रेस रैली स्थल के 'शुद्धिकरण' पर भड़की झारखंड कांग्रेस, 14 अगस्त को सभी जिलों में ...
महाराष्ट्र

सीएम एकनाथ शिंदे ने अमित शाह से की मुलाकात

महाराष्ट्र में शिवसेना और भाजपा आगामी चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने यह जानकारी दी है। बता दें कि रविवार को सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम देवेंद्र फडणवीस ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। सीएम शिंदे ने इस मुलाकात की तस्वीर अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा भी की है।

शिंदे ने ट्वीट में लिखा कि ‘हमने फैसला किया है शिवसेना और भाजपा आगामी चुनाव जिनमें लोकसभा, विधानसभा, स्थानीय निकाय चुनाव मिलकर लड़ेंगे।’  शिंदे ने कहा कि शिवसेना-भाजपा गठबंधन महाराष्ट्र के विकास के लिए बना है और यह मजबूत है। भविष्य में भी हम साथ चुनाव लड़ेंगे और बहुमत से जीतकर महाराष्ट्र के हर क्षेत्र में देश का नंबर एक राज्य बनाना है। साथ ही विकास की दौड़ को भी बरकरार रखना है।

अमित शाह से मुलाकात पर शिंदे पर बताया कि कई मुद्दों जैसे कृषि और सहकारिता आदि पर बात हुई। शिंदे ने कहा कि राज्य में अधूरे पड़े कामों में तेजी लाई जाएगी और जल्द ही उन्हें पूरा कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम हमेशा प्रधानमंत्री मोदी से विभिन्न प्रोजेक्ट्स पर सलाह लेते हैं। सहकारिता के मुद्दे पर भी अमित शाह से बातचीत हुई। बता दें कि अमित शाह और एकनाथ शिंदे, देवेंद्र फडणवीस के बीच हुई ये मुलाकात ऐसे समय में हुई है, जब महाराष्ट्र में शिंदे सरकार को सत्ता में आए करीब एक साल होने वाला है।

 

Related Articles

Back to top button