ब्रेकिंग
Medical Fraud: सात्विक के खून की रिपोर्ट में गड़बड़ी का आरोप, कोर्ट के दखल के बाद पुलिस ने की कार्रव... Uttarakhand Murder Case: वनंतरा रिसॉर्ट कांड के दोषियों को सजा के खिलाफ दिल्ली में प्रदर्शन, अंकिता ... Madhya Pradesh Navratri: अन्न-जल त्यागकर मौन व्रत और शरीर पर जवारे बोए, रीवा के भक्त की अद्भुत भक्ति... Barwani News: बड़वानी के प्रसिद्ध मां मोटी माता मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़, 200 साल पुरानी स्वयं... Legal Notice: दशहरे पर रावण दहन की परंपरा पर उठे सवाल, क्या अश्विन शुक्ल पक्ष की दशमी को हुआ था वध? Digvijay Singh Padayatra: 20 अक्टूबर से उज्जैन से शुरू होगी 'सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा', अयोध्या त... Damoh Dog Bite News: दमोह में पागल कुत्तों का आतंक, एक ही वार्ड में डेढ़ दर्जन से अधिक लोगों को बनाय... Shivpuri News: कंकाल की प्रतिमा और अजब रहस्यों से जुड़ा बलारी माता मंदिर, नवरात्रि में उमड़ती है भार... Jagdalpur Adawal School: दिव्यांग छात्रों ने किया चक्काजाम और प्रदर्शन, समाज कल्याण विभाग के आश्वासन... PMGSY Plastic Roads: कोरबा में प्लास्टिक कचरे से डामर की सड़कें बनाने की तैयारी, स्वसहायता समूहों को...
मध्यप्रदेश

टायर फैक्ट्री में आग से छह कर्मचारी झुलसे धामनोद में घायलों का उपचार

 धामनोद।  महेश्वर थाना क्षेत्र के ग्राम कांकरिया में सोमवार सुबह करीब 10:30 बजे अज्ञात कारणों से एक टायर फैक्ट्री में आग से काम कर रहे छह कर्मचारी झुलस गए। ग्रामीणों की मदद से घायलों को धामनोद अस्पताल लाया गया जहां उनका उपचार जारी है।

घटना का कारण फैक्ट्री में काम करने के दौरान समय से पहले बायलर खुलना बताया जा रहा है। इससे कर्मचारी आग की चपेट में आग गए।

दरअसल, ग्राम कांकरिया में कई सालों से टायर फैक्ट्री संचालित हो रही है। प्रतिदिन की तरह सोमवार सुबह से कर्मचारियों ने पहुंचकर अपना काम शुरू कर दिया था।

करीब 10:30 बजे समय से पहले बायलर खोल देने से आग निकली और वहां काम कर रहे छह कर्मचारी आग की चपेट में आ गए। इससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे।

सभी घायलों को तुरंत धामनोद के निजी अस्‍पतालों में लाया गया, किंतु निजी अस्‍पताल में भर्ती नहीं करने की वजह से सभी घायलों को सरकारी हास्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां घायलों का इलाज जारी है। सूचना लगते ही महेश्वर तहसीलदार राकेश सस्तिया, थाना प्रभारी पंकज तिवारी एवं पुलिस बल मौके पर पहुंच गया था।

ये कर्मचारी झुलसे

हादसे में कैलाश मांगीलाल आशापुर मनावर, नानूराम पुत्र मूत्रीया निवासी बढ़किया, भीम पुत्र कालू आशापुर मनावर, प्रकाश पुत्र रूमार बेकलिया पुरा, नब्बू पुत्र मोहन मक्छी व धरमराज पुत्र प्रताप राजस्थान घायल हुए हैं। सभी घायलों का धामनोद सरकारी अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button