ब्रेकिंग
रेलवे स्टेशनों पर बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने को लेकर सुप्रीम कोर्ट का निर्देश पुष्कर मेले में सैंड आर्टिस्ट अजय रावत की अद्भुत कलाकृतियां बनीं मुख्य आकर्षण पश्चिम बंगाल में पुलिस एनकाउंटर की बढ़ती घटनाएं, बीरभूम में एक और बदमाश ढेर गुरुग्राम मेट्रो फेज-2 के निर्माण की तैयारियां तेज, जीएमआरएल ने एचएसवीपी से मांगी पैमाइश रिपोर्ट सीएम भगवंत मान ने पीएम मोदी से श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर खोलने की की अपील गोरखनाथ घाट पर गूंजे पारंपरिक छठ गीत, सांसद रवि किशन की प्रस्तुति ने मोहा मन ग्रेटर नोएडा के बिसरख गाँव में मोटरसाइकिल पार्किंग को लेकर हुआ विवाद, महिला को जड़े थप्पड़ कुलगाम में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में लश्कर के दो आतंकवादी ढेर सुप्रीम कोर्ट ने बिलकिस बानो मामले के दो दोषियों को दी जमानत, 17 साल से अधिक कैद काट चुके हैं सजा मथुरा में बीजेपी की दो दिवसीय चिंतन बैठक शुरू, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर गर्माई सियासत
देश

दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म वीडियो बनाकर तीन माह तक किया शोषण

भोपाल।  कोलार इलाके में एक दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपित संदीप वर्मा 19 वर्षीय वाहन चालक है।उसने उसे अकेला पाकर दुष्कर्म किया और उसके अश्लील फोटो खींचकर तीन माह तक दैहिक शोषण किया।

बाद में छात्रा तंग आ गई तो उसने पुलिस में एफआइआर दर्ज कराईं। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोलार पुलिस के मुताबिक 15 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ रहती है।

सागर का रहने वाला 19 वर्षीय संदीप वर्मा युवती के घर के बगल में रिश्तेदारी होने के कारण संदीप का छात्रा के घर के पड़ोस में आना-जाना था। इस दौरान आरोपित की पीडिता से दोस्ती हो गई थी।

फरवरी 2023 में एक दिन वह छात्रा के घर पहुंचा था तो उस समय किशोरी अकेली थी, उससे इसका फायदा उठाया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म कर दिया। इस दौरान आरोपित ने उसके अश्लील फोटो भी खींच लिए। उसे दिखाकर वह छात्रा को ब्लैकमेल कर दैहिक शोषण करने लगा।

आरोपित जब भी भोपाल आता और नाबालिग के साथ दुष्कर्म करता था । परेशान होकर छात्रा ने पूरा घटनाक्रम अपनी मां को बता दिया। बाद में मां के साथ पीडिता ने थाने में जाकर उसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button